Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Ishan vs Samson: ईशान किशन या संजू सैमसन? टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा ओपनिंग बल्लेबाजी

Ishan vs Samson: ईशान किशन या संजू सैमसन? टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा ओपनिंग बल्लेबाजी

ICC T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने ओपनिंग बल्लेबाजी की, लेकिन सभी 5 मैचों में उसका बल्ला नहीं चला. दूसरी तरफ, ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करके धमाकेदार बल्लेबाजी की और अपने करियर का पहला शतक भी जड़ दिया. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन की जगह पर ईशान किशन को ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए मौका मिल सकता है.

Last Updated: February 2, 2026 | 9:33 PM IST
How did Sanju perform against New Zealand - Photo Gallery
1/7

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा संजू का प्रदर्शन? (How did Sanju perform against New Zealand?)

न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने पहले मैच में 10 (7), दूसरे मैच में 6(5), तीसरे मैच में 0(1), चौथे मैच में 24(15) और 5वें मैच में 6(6) बनाए. कुल मिलाकर पांच पारियों में 46 रन बनाए. जिसमें औसत 9.20 और स्ट्राइक रेट 135.32 रहा.

When will the T20 World Cup take place - Photo Gallery
2/7

कब से कब तक होगा टी20 वर्ल्ड कप? (When will the T20 World Cup take place?)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे. यह 7 फरवरी से शुरू होगा और फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा.

How did Sanju perform against South Africa - Photo Gallery
3/7

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा था संजू का प्रदर्शन? (How did Sanju perform against South Africa?)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में संजू सैमसन को चौथे मैच में मौका मिला. जिसमें उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 37 रन बनाए.

Will Ishan Kishan get a chance in the playing XI instead of Sanju Samson - Photo Gallery
4/7

संजू की जगह प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को मिलेगा मौका? (Will Ishan Kishan get a chance in the playing XI instead of Sanju Samson?)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में ईशान किशन को 4 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रायपुर में 32 गेंदों में 76 रन, गुवाहाटी में 13 गेंदों में 28 रन और तिरुवनंतपुरम में 43 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली.

What story did Sanju wife post - Photo Gallery
5/7

संजू की पत्नी ने क्या स्टोरी डाली? (What story did Sanju's wife post?)

सैमसन के खराब प्रदर्शन के बीच उनकी पत्नी चारुलता रमेश ने सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी स्टोरीज शेयर की हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि जब सब कुछ हो जाए और जवाब खत्म हो जाएं. बस अपना सिर झुकाओ और ज़िंदगी को चलने दो! क्योंकि कुछ समय ऐसे होते हैं जिन्हें स्वीकार करना पड़ता है, समझाया नहीं जा सकता.

Ishan Kishan was included as a backup opener - Photo Gallery
6/7

बैकअप ओपनर के तौर पर ईशान किशन को किया गया था शामिल (Ishan Kishan was included as a backup opener)

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 4 मैचों में मिले मौकों में 215 रन बनाए. जिसमें एक अर्धशतक और एक शतक शामिल है. आखिरी मैच में शानदार शतक जड़कर ईशान ने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि पहले ईशान किशन को बैकअप विकेट कीपर और ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था.

With Tilak Varma injured Ishan Kishan got a chance in the playing XI - Photo Gallery
7/7

तिलक वर्मा के चोटिल होने पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका (With Tilak Varma injured Ishan Kishan got a chance in the playing XI)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा के चोटिल होने की जानकारी सामने आई. जिसके बाद तिलक वर्मा की जगह पर ईशान किशन को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका. लगभग सभी मैचों में संजू के जल्दी आउट होने की वजह से ईशान को जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा और शानदार प्रदर्शन किया. जिससे ईशान किशन को अब टी20 वर्ल्ड कप में संजू की जगह खिलाने की चर्चा चल रही है.

More News