Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Israel Iran Conflict: अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग: ट्रंप बोले ‘हम आगे बढ़ेंगे, युद्ध प्रयासों को दिए 10 में 15 अंक

Israel Iran Conflict: अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग: ट्रंप बोले ‘हम आगे बढ़ेंगे, युद्ध प्रयासों को दिए 10 में 15 अंक

इजराइल ईरान कनफ्लिक्ट: अमेरिका और इजराइल संघर्ष में ईरान छठे दिन में आ चुका है, दोनों पक्षों के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, जिससे आम नागरिकों और प्रवासियों के लिए खतरा भी बढ़ रहा है. इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को 10 में से 15 अंक दिए हैं. आइए जानते हैं इन युद्ध की कुछ खास बातें और ट्रंप का दावा.

Last Updated: March 5, 2026 | 6:26 PM IST
Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
1/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

व्हाइट हाउस में एक गोलमेज सम्मेलन के दौरान बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि, युद्ध के मोर्चे पर हम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. किसी ने मुझसे पूछा कि 10 में से आप इसे कितने अंक देंगे? मैंने कहा लगभग 15 अंक देंगे.

Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
2/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

उन्होंने आगे कहा, ईरान के साथ संघर्ष में वाशिंगटन बहुत मजबूत स्थिति में है और अमेरिकी अभियानों ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को बहुत कमजोर कर दिया है.

Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
3/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

आगे वो कहते हैं कि, सैंतालीस वर्षों से वे हमारे लोगों को और दुनिया भर के लोगों को मार रहा हैं, और हमें अब इसके लिए भरपूर समर्थन प्राप्त है.

Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
4/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

ट्रम्प ने बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए 2015 के ईरान परमाणु समझौते की अपनी पुरानी आलोचना को दोहराते हैं, जिसे वो अब तक के सबसे बुरे समझौतों में से एक करार दिया है.

Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
5/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

पहले ही कार्रवाई को जरूरी बताते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे इजराइल पर हमला कर देते.

Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
6/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

ट्रम्प ने दावा किया है कि हाल के अभियानों ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को बहुत तेजी से कमजोर किया है. ईरान के मिसाइलों को तेजी से नष्ट किया जा रहा है, उनके लॉन्चरों को खत्म किया जा रहा है.

Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
7/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

ट्रम्प ने अतीत की कार्रवाइयों के प्रभाव का भी जिक्र किया, उन्होंने ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या और अमेरिकी बी-2 बमवर्षकों द्वारा उनकी परमाणु क्षमता के पूर्ण विनाश का वर्णन करते हुए कहा, जब खराब लोगों के पास परमाणु हथियार होते हैं, तो बुरी चीजें होती हैं.

Trump On US-Israel-Iran war - Photo Gallery
8/8

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान

ट्रम्प ने आगे कहा, हम अब काफी मजबूत स्थिति में हैं और उनका नेतृत्व तेजी से खत्म हो रहा है.

More News