नशे में टल्ली होकर जावेद अख्तर ने लिखा था ये गाना, 41 साल बाद भी है फेमस
Javed Akhtar Song: बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने इंडस्ट्री को बहुत से बेहतरीन गाने दिए हैं. उन्होंने ‘संदेशे आते हैं’, ‘मैं अगर कहूं’ जैसे तमाम गाने दिए, जो आज भी लोगों को काफी पसंद आते हैं. इन गानों की चर्चा फिल्मों से ज्यादा हुई. कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने एक फेमस गाने के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने वो गाना केवल 10 मिनट में लिखा था. उन्होंने बताया कि एक गाना ऐसा है, दो उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर पेन और पेपर उठाया और 10 मिनट में पूरा लिख डाला.
जावेद अख्तर ने सुनाया वाक्या
कोलकाता में हुए एक इवेंट में जावेद अख्तर ने एक दिलचस्प वाक्या सुनाया. उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ गाने केवल 10 मिनट से भी कम समय में लिखे हैं.
यश चोपड़ा के असिस्टेंट ने की गाने की रिक्वेस्ट
उन्होंने बताया कि सिलसिला के बाद यश चोपड़ा का असिस्टेंट मेरे पास आया. उसने कहा कि वो एक छोटी सी फिल्म बना रहा है. वो चाहता था कि मैं उसकी फिल्म के लिए गाने लिखूं, लेकिन उसके पास मुझे देने के लिए पैसे नहीं थे. मैंने कहा, कोई बात नहीं, मैं लिख दूंगा.
'रोजाना गाने के बारे में पूछने आता था'
जावेद अख्तर ने सारे गाने तो लिख दिए थे लेकिन एक गाना अधूरा रह गया था. वो बेचारा रोजाना गाने के बारे में पूछने के लिए शाम को मेरे पास आता था. हम साथ में शराब पीते और गप्पें मारते थे. ऐसे ही रात के 1-2 बज जाते थे. इसके बाद मैं उससे कहता कि अब इस गाने को क पूरा करेंगे.
डायरेक्टर को पकड़नी थी ट्रेन
जावेद ने बताया कि वो बेचारा गानों के लिए रोजाना मेरे पास आ जाता था. कुछ दिनों तक ऐसे चलता रहा. एक बार आधी रात को हम पी रहे थे. उसने बताया कि उसे आखिरी ट्रेन पकड़नी है.
9 मिनट में लिखा था गाना
इसके बाद 8-9 पेग लगाने के बाद मैंने कहा कि पेन और पेपर लाओ और हम अभी गाना लिखते हैं. मैंने केवल 9 मिनट में गाना लिख दिया था. उस गाने को फेमस सिंगर जगजीत सिंह ने गाया. इस गाने का नाम ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ है.
किस फिल्म का गाना
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ गाना लिखा था, उस समय पर लगभग रात के 12.30 बजे थे. ये गाना 'साथ-साथ' फिल्म का है.
किसने निभाया मुख्य किरदार
इस फिल्म में फारूख शेख और दीप्ति नवल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ये फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई, जिसे रमन कुमार ने डायरेक्ट किया था.