Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Funny Jokes: होली का अंग्रेजी में क्या मतलब है? मैडम के पूछने पर पप्पू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes: होली का अंग्रेजी में क्या मतलब है? मैडम के पूछने पर पप्पू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: March 2, 2026 | 5:51 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स

टीचर- पप्पू, बताओ ‘होली’ का अंग्रेजी में क्या मतलब होता है?
पप्पू- मैडम, होली को इंग्लिश में ‘Festival of डिटर्जेंट टेस्टिंग’ कहते हैं!
फिर क्या था... पप्पू की धुआंधार पिटाई चालू है...

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स

पप्पू- पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखें..
गप्पू- क्यों?
पप्पू- फिर, बगैर रंग डाले पत्नी आपका गाल लाल सकती है…
जनहित में जारी…

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स

दोस्त- भाई, होली खेलने चले?
राजू- नहीं यार, बीमार हूं!
दोस्त- अरे, दो गुलाल मारेंगे तो सेहत और रंगीन हो जाएगी!

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स

पप्पू- पापा, इस बार होली पर कौन सा रंग लगाऊं?
पापा- बेटा, अपनी मार्कशीट दिखा, उसी के हिसाब से तेरा रंग तय करेंगे!

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स

संता- यार, इस बार की होली बहुत खराब रही!
बंता- क्यों भाई?
संता- अरे, किसी ने रंग डाला नहीं और नहाना पड़ गया!

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स

रमेश- यार तू इस बार होली पर घर आ रहा है?
सुरेश- हां भाई, इस बार कोई नहीं बच सकता, सबकी होली खेलेंगे!
रमेश- अरे, रंग लगाने की बात कर रहा है या चुनाव लड़ने की?

More News