Joke of the Day: मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं? मोनू ने दिया गजब जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
Funny Joke Of the day: ये सच है कि, आजकल लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. जल्दी काम करने के चक्कर में तनाव हावी हो चुका है. इसलिए सेहतमंद रहने के लिए थोड़ा समय हंसने-मुस्कुराने के लिए भी जरूर निकालना चाहिए. दरअसल, हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ लोग बिजी लाइफ के कारण चाहकर भी खुल कर नहीं हंस पाते. ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन मजेदार वायरल जोक्स को पढ़कर आप जोरदार ठहाके लगाने को मजबूर हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर.
फनी जोक्स
पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं?
भोलू- नहीं यार तुम ही बता दो.
गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं.
भोलू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें.
फनी जोक्स
टीचर- गोलू आप कॉलेज क्यों आते हो?
गोलू- सर जी, विद्या के लिए.
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
गोलू- क्योंकि, आज विद्या नहीं आई है.
फनी जोक्स
मम्मी अपने बच्चों से- जो भी मेरी सारी बातें मानेगा, जरा सा भी उल्टा जवाब नहीं देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी...
बच्चे- लो जी, कर लो बात
इस शर्त के हिसाब से तो सारे गिफ्ट पापा के ही हुए...
फनी जोक्स
टीचर- तुम पढ़ाई में बहुत कमजोर हो बेटे, मैं तुम्हारी उम्र में मैथ्स के कठिन से कठिन सवाल हल कर लेता था
चिंटू- सर आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे इसलिए....
फिर शिक्षक ने दे दनादन...
फनी जोक्स
टीचर- गोलू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहां थे ?
भोलू- सर, मुझे बर्ड फ्लू हो गया था.
टीचर- इंसानों में बर्ड फ्लू कहां होता है?
भोलू- सर, आपने मुझे इंसान समझा ही कहां है! रोज तो मुर्गा बनाते हो...