Funny Jokes: लड़के ने पूछा पटना कहां है? लड़की बोली बिहार में, फिर लड़के ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
फंटू ने लड़की से पूछा- पटना कहां है?
लड़की- बिहार में,
तभी पास खड़े एक मनचले मंटू ने बोल दिया- यहीं पट जाओ ना, बिहार में जाने की क्या जरूरत है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
लड़की (मंटू से)- कल ही तुझे पुलिस से पिटवाया था, आज फिर आ गया,
मंटू- एक बार फेल हो जाएं तो एग्जाम की तैयारी तो नहीं छोड़ देते न जानू...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
दो लड़के आपस में बातचीत कर रहे थे...
लड़की जब फ्रेंड बनती है तो
शादी जैसी फिलिंग भले ही न आती हो
पर जब ब्लॉक करती है, तो तलाक जैसी फिलिंग जरूर आने लगती है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- नाखून काटने पर खून क्यों नहीं निकलता है?
चिंटू- क्योंकि, उसका नाम ही नाखून है.
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर ने अपना सिर पकड़ लिया...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
कितना रोया था वो लड़का महबूबा को मोबाइल गिफ्ट करके
जब रात 3 बजे तक वो सुनता रहा..
‘आप के द्वारा डायल किया गया नम्बर, अभी दूसरी कॉल पर व्यस्त है’.