Joke of the Day: सुनो जी! आपको आरती याद है न? पत्नी के पूछने पर पति ने बताई ऐसी पहचान कि पहुंचा गया हॉस्पिटल
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए वैलेंटाइन डे पर शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
फनी जोक्स
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी! आपको आरती याद है न?
पति- हां... वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई...
फनी जोक्स
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा, क्योंकि ये सड़ चुका है.
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे.
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा...
फनी जोक्स
दुकानदार- बहनजी! आप दुकान पर आती हैं, गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं ?
कस्टमर- हमेशा गहने लेती हूं पर आप ध्यान नहीं देते...
दुकानदार कोमा में है...
फनी जोक्स
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए.
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...
फनी जोक्स
टीचर- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता.
मास्टर जी बेहोश.
फनी जोक्स
मंटू- पापा जी! क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं, पर ऐसा क्यों पूछ रहे हो?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं...
हे भगवान फिर आ गया....