Funny Jokes: शराब और पानी में गधा क्या पीएगा? अधिकारी के पूछने पर शराबी का जवाब सुनकर ठहाके लगाएंगे
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए केवल अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
उपदेशक- अगर गधे को शराब और पानी दोनों पीने को दिए जाएं तो गधा क्या पिएगा?
शराबी- जाहिर है पानी पिएगा
उपदेशक- क्यों?
शराबी- क्योंकि, वो गधा है...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
एक शराबी दारू पी पीकर मर गया.
लेकिन उसकी दारू के प्रति श्रद्धा तो देखो
वो मर के भी यह कह गया कि शराब तो ठीक थी!
पर मेरा लिवर ही कमज़ोर निकला साला...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
एक शराबी साधू से टकरा गया तो
साधू बोला- अरे मूर्ख, मैं तुझे श्राप देता हूं.
शराबी- बाबाजी रुको, मुझे गिलास ले आने दो.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पुलिस (शराबी से)- रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो?
शराबी- मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं.
पुलिस- इतनी रात में कौन भाषण देगा?
शराबी- मेरी बीवी...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर खड़ा था. एक वर्दीधारी युवक उधर से गुजरा.
शराबी ने उससे कहा एक टैक्सी ले आओ.
युवक- मैं पायलट हूं, टैक्सी ड्राइवर नहीं.
शराबी- नाराज क्यों होते हो भाई? तो एक हवाई जहाज ले आओ.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पंजाबी शादी की पार्टी में
डीजे वाला- कब तक बजाना है?
मेजबान- 8-10 पैग तक बजा लो, उसके बाद तो ये सब जनरेटर की आवाज पर भी नाच लेंगे.