Funny Jokes: सुहागरात पर पत्नी ने मांगी सोने की चीज? फिर पति ने जो दिया, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
सुहागरात पर पति ने पत्नी को गुलाब का फूल भेट दिया.
पत्नी- कुछ सोने की चीज दो.
पति- ले तकिया ले और सो जा..!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था. एक विदेशी आदमी ने पिंटू को रोक लिया.
पिंटू- आचनक सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है.
पिंटू- तो जा ना भाई. सबको बताता ही रहेगा तो पहुंचेगा कब?
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पत्नी- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती तो भी मैं इतना दुखी न होती जितनी तुम्हारी साथ हूं.
पति- अरे पगली! खून के रिश्तों में कहां शादियां होती हैं...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
भिखारी- ऐ भाई एक रुपया देदे, तीन दिन से भूखा हूं.
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपया का क्या करेगा..?
भिखारी- वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- तुम परिंदों के बारे में जानते हो?
संजू- हां सर.
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा है जो उड़ नहीं सकता?
संजू- मरा हुआ परिंदा.
भाग पागल कहीं का...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
सास- कितनी बार कहा है कि, बाहर जाओ तो बिन्दी लगा लिया करो.
आधुनिक बहु- पर मां जी, जीन्स पर बिन्दी कौन लगाता है…?
सास- तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है, माथे पर लगा चुड़ैल माथे पर...