Funny Joke: खूबसूरत लड़की को देर से घूर रहा था लड़का? पूछने पर कह दी ऐसी बात, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए वैलेंटाइन डे पर शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
फनी जोक्स
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था..
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती तो मैं भी सुन्दर होता..!
फनी जोक्स
राजू- कल रात मैं भूतों से मिला!
मोनू- क्या! क्या हुआ?
राजू- उन्होंने कहा कि अगर मैंने उन्हें ट्रीट नहीं दी, तो वो मुझे परेशान करेंगे.
मोनू- फिर तुमने क्या किया?
राजू- मैंने कहा, मेरे पास पैसे नहीं हैं, तो उन्होंने मुझे डरावना बना दिया!
फनी जोक्स
भिखारी- ऐ भाई एक रुपया देदे, तिन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा..?
भिखारी- वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!
फनी जोक्स
सरदार जी जंगल में जा रहे थे, सामने से एक शेर आ गया.
सरदार जी ने बंदूक निकाली और हवा में फायर कर दिया.
शेर- क्या हुआ?
सरदार जी- अरे यार, मैंने तुम्हें पहले ही वार्निंग दे दी है!
फनी जोक्स
बंता ने हजामत की दुकान खोली
एक ग्राहक शेव कराने आया.
बंता- मूंछ रखनी है?
ग्राहक- हां.
बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए- लो रख लो, जहां रखनी है.