Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Funny Jokes: होमवर्क क्यों नहीं किया? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes: होमवर्क क्यों नहीं किया? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: March 24, 2026 | 6:33 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर (चिंटू से)- होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैं जब पढ़ने बैठा तो लाइट चली गई.
टीचर- तो लाइट आने के बाद कर लेते पढ़ाई?
चिंटू- बाद में मैं इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि कहीं मेरी वजह से फिर लाइट न चली जाए.

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो सफल जरूर होती है.
छात्र- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं, ससुर होते...

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

गोलू- (पड़ोसी से)- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं.
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये प्रति माह.
पड़ोसी- अरे, 15 हजार रुपये तो मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी देता हूं.
गोलू- मैं उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं...

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

कंजूस बाप (बेटे से)- मेरी ख्वाहिश है कि तू बड़ा होकर वकील बने.
बेटा- क्यों?
कंजूस बाप- ताकि मेरा काला कोट तुम्हारे काम आ जाए.

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

चिंटू से एक आदमी ने पूछा-
आदमी- बेटा, आपके पापा का क्या नाम है?
चिंटू- अंकल, अभी उनका नाम नहीं रखा मैंने, बस प्यार से पापा ही कहता हूं.

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

मिंटू- चिंटू, भाई आज अपनी साइकिल आज मुझे दे दे.
चिंटू- नहीं, दे सकता.
मिंटू- तुम मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा.
चिंटू- तो चीनी डाल के खा लेना.

More News