Funny Jokes: होटल में डिनर पर पहुंचे लड़का-लड़की, खाने में मांग ली ऐसी चीज, वेटर ने सुनकर पकड़ लिया माथा
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए केवल अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
फनी जोक्स
लड़का-लड़की होटल में डिनर पर गए.
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- अरे भाई! ये पागल पिज्जा मांग रहा है...
फनी जोक्स
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया,
टीटी- टिकट दिखा,
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं,
टीटी- क्या सबूत है?
चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है.
फनी जोक्स
पति- (पत्नी से फोन पर) तुम बहुत प्यारी हो. बिल्कुल राजकुमारी जैसी.
पत्नी- थैंक्यू सो मच..! और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- कुछ नहीं, खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं.
फनी जोक्स
साली- जीजू आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा- पैसा.
साली- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ आपको क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे.
जीजा की बात सुन साली हैरान...
फनी जोक्स
दामाद ससुराल में प्रवचन सुनने गया
गुरुजी- जो स्वर्ग जाना चाहता वह हाथ उठाए
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया.
गुरुजी- क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
दामाद- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा...
फनी जोक्स
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही? इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलेक्ट्रिकल से.
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था...