Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Joke of the Day: दारू और मेहरारू में क्या अंतर है? सोनू के पूछने पर मोनू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: दारू और मेहरारू में क्या अंतर है? सोनू के पूछने पर मोनू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke Of the day: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. जल्दी काम करने के चक्कर में तनाव हावी हो चुका है. इसलिए सेहतमंद रहने के लिए थोड़ा समय हंसने-मुस्कुराने के लिए भी जरूर निकालना चाहिए. दरअसल, हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ लोग बिजी लाइफ के कारण चाहकर भी खुल कर नहीं हंस पाते. ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन मजेदार और फनी जोक्स को पढ़कर आप जोरदार ठहाके लगाने को मजबूर हो जाएंगे. तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर.

Last Updated: January 30, 2026 | 1:42 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

फनी जोक्स

सोनू- मोनू! बताओ दारू और मेहरारू में क्या अंतर है?
मोनू- जो आपकी चुप्पी को भाषण में बदल दे वह है 'दारू'.
और जो आपकी बातों को चुप्पी में बदल दे वह है 'मेहरारू'.

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

फनी जोक्स

एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी मां से पूछा...
बच्चा- मां! इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते हैं. लेकिन हम लोग क्यों नहीं?
मां- बेटा! अपनी बिरादरी में नाम मरने के बाद रखा जाता है, चिकन टिक्का, चिकन चिली, चिकन तंदूर... आदि.

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

फनी जोक्स

गोलू- भगवान लड़कियां हमेशा प्यारी होती हैं पर बीवी इतनी खतरनाक क्यों होती हैं?
भगवान- क्योंकि, लड़कियां मैं बनाता हूं और उन्हें बीवी तुम बनाते हो. अब ये तुम्हारी समस्या है तो तुम ही झेलो

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

फनी जोक्स

टीचर- पप्पू अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बताओ.
पप्पू- ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर!
टीचर- ये क्या बकवास है? चलो हिंदी में बताओ? 
पप्पू- सुंदर लाल चढ्ढा.

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

फनी जोक्स

पड़ोसी- भाभी जी, भाई साहब नहीं दिख रहे हैं. कहीं गए हैं क्या?
भाभी- उनसे हमारा झगड़ा हो गया था अब वह गार्डन में हैं.
पड़ोसी- मैंने देखा गार्डन में नहीं हैं वो. 
भाभी- खोदकर देखा.. पड़ोसी बेहोश

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

फनी जोक्स

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया? 
मरीज- जी साहब, छोड़ दी है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं. 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी, इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है. सुनकर डॉक्टर बेहोश...

More News