Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • joke of the day: पवन तुम क्लास में शोर क्यों कर रहे हो? टीचर के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

joke of the day: पवन तुम क्लास में शोर क्यों कर रहे हो? टीचर के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: March 5, 2026 | 1:43 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- पवन तुम क्लास में इतना शोर क्यों कर रहे हो?
पवन- क्योंकि "सावन का महीना है... पवन करे शोर!

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

मैंने घरवालों से कहा एक कुत्ता पाल लेते हैं. 
घरवालों ने कहा तू है तो सही!
अब हम एक और अफोर्ड नहीं कर सकते!!

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- पक्षियों की नजर तेज होती है या मनुष्यों की?
चिंटू- पक्षियों की... 
टीचर- वो कैसे?
चिंटू- क्योंकि उन्हें मैंने कभी चश्मा लगाए हुए नहीं देखा.

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

चिंटू- भाई-बहन का रिश्ता ही अलग होता है.
मोनी- कैसे?
चिंटू- दोनों एक दूसरे को किडनी तो दे देंगे... लेकिन टीवी का रिमोट नहीं!

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

चिंटू से एक आदमी ने पूछा-
आदमी- बेटा, आपके पापा का क्या नाम है?
चिंटू- अंकल, अभी उनका नाम नहीं रखा मैंने, बस प्यार से पापा ही कहता हूं...

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

मम्मी- (अपने बच्चों से) जो मेरी सारी बात मानेगा और जरा सा भी उल्टा जवाब नहीं देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी.
बच्चे- लो कर लो बात इस तरह तो सारे गिफ्ट पापा ही ले जाएंगे...

More News