Joke of the Day: पहली बार गर्ल्स हॉस्टल जाने पर 100 रुपये फाइन? दूसरी बार 200, फिर लड़के ने टीचर से पूछा ऐसा सवाल कि…
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
फनी जोक्स
टीचर- अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया,
तो 100 रु. फाइन लगेगा...!
दूसरी बार गया तो 200 रु. और तीसरी बार
सीधा 500 का फाइन लगेगा...!
छात्र - सर जी... अगर हमें महीने भर का पास बनवाना हो,
तो कितने का बन जाएगा...?
फनी जोक्स
एक बार छगन चौकीदार वकील से बोले -
छगन- साहब... मेरी वसीयत लिख दो,
मैं मरने के बाद अपना सबकुछ यतीमखाने को दान करना चाहता हूं.
वकील साहब- क्या-क्या है तुम्हारे पास...?
छगन- बस.. एक बेटा और एक बेटी.
फनी जोक्स
टीचर- दुख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है...!
इसका अर्थ स्पष्ट करो...!
पप्पू- बीवी हमेशा घर में होती है, साली आती जाती है...!
फनी जोक्स
गुरु जी- इरादे बुलंद हों तो पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है.
लड़का- इसमें कौन सी बड़ी बात, मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं...!
गुरु जी- ओह... बताओ कैसे?
लड़का- हैंड पंप से...!
फनी जोक्स
एक बार पति और पत्नी की लड़ाई हो गई.
आधा दिन गुजरने के बाद पत्नी बोली-
पत्नी- थोड़ा आप समझौता करो और थोड़ा मैं करती हूं...!
पति- ठीक है क्या करना है मुझे...?
पत्नी- ज्यादा कुछ नहीं, बस आप माफी मांग लो, मैं माफ कर दूंगी...!