Funny Jokes: मेरा जानू, मेरा बच्चा..! मुझसे शादी करोगे? पूछने पर बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
गर्लफ्रेंड- (अपने प्रेमी से) मेरा जानू, माय बेबी, मेरा बच्चा, मेरा गोलू
क्या तुम मुझसे शादी करोगे? बोल ना मेरा बच्चा?
बॉयफ्रेंड- अरे यार, प्रपोज कर रही हो या फिर गोद ले रही हो.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
गर्लफ्रेंड- कुछ रोमांटिक बातें करो ना...
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी आखों में जब भी देखता हूं, कुछ खुबसूरत सा दिखता है.
गर्लफ्रेंड- (शरमाते हुए) क्या ?
बॉयफ्रेंड- मेरे चेहरे का प्रतिबिंब.
गर्लफ्रेंड- तू सिंगल ही मरेगा बे...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता- यार भाई तू कभी स्कूल क्यों नहीं जाता है?
बंता- अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मारकर बाहर निकाल देते हैं.
संता- क्यों, कौन से स्कूल जाता है?
बंता- कन्या पाठशाला...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता- वो टाइम गया जब लड़कियां सपनों में राजकुमार को घोड़ों पर देखती थीं.
बंता- क्यों, अब क्या बदलाव आया?
संता- अब तो उनके सपनों का राजकुमार
सिक्स पैक के साथ ऑडी में चाहिए...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
चूहा- मम्मी, आज खाने में क्या है?
मम्मी चूहा- आज पिज्जा है!
चूहा- हमारे घर में पिज्जा कहां से आया?
मम्मी चूहा- बेटा, तुम्हारे पापा ने आज मक्खन से मकड़ी की जाली को पिज्जा बना दिया है!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
खरगोश सोते हुए सपना देख रहा था.
खरगोश- मैं एक दिन आसमान में उड़ने वाला पहला खरगोश बनूंगा!
मम्मी खरगोश- (हंसते हुए) बेटा, पहले अपने कान तो सुलझा लो, नहीं तो आसमान में उलझ जाओगे!