Funny Jokes: महिलाओं के बच्चा कैसे होता है? मैडम का मासूमियत भरा जवाब सुन छात्र ने कही ऐसी बात, सुनकर दंग जाएंगे
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
छात्र- मैम, महिलाओं को बच्चा कैसे होता है?
मैडम- (मासूमियत से) बड़े होने पर तुम्हारी शादी होगी तो रात को परी आकर तुम्हारी सोई हुई पत्नी के गोद में बच्चा सुला जाएगी.
स्टूडेंट- अरे! तो क्या सुहागरात का सिस्टम खत्म हो गया?
मैडम अभी तक होश में नहीं हैं...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए.
पप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया.
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम, आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा...!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पानी के जहाज के साथ कंजूस भी डूब रहा था, लेकिन फिर भी वो हंस रहा था.
दूसरे यात्री ने पूछा- ऐसी आफत में भी आप हंस क्यों रहे हो भाई?
कंजूस- शुक्र है मैंने रिटर्न का टिकट नहीं लिया...!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
नंदू- पापा मुझे डी जे खरीदकर दो.
पापा- नहीं दूंगा तू लोगो को तंग करेगा.
नंदू- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नही करुंगा जब सब सो जायेंगे तब मैं बजाऊंगा.
पापा अब तक सोंच में पड़े हैं...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पत्नी- तुम पूरी दुनिया में खोजोगे तब भी मेरी जैसी नहीं मिलेगी.
पति- हद करती हो, अब मैं दोबारा तुम्हारे जैसी ही क्यों खोजूंगा.
सुबह से पति भूखा घूम रहा है...