Funny Jokes: शादी से पहले गिफ्ट देते थे अब क्यों नहीं? पत्नी के पूछने पर पति ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पत्नी: "शादी से पहले तो तुम मुझे बहुत गिफ्ट देते थे, अब क्यों नहीं देते?
पति: "कभी मछुआरे को मछली पकड़ने के बाद उसे चारा खिलाते हुए देखा है?
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
एक शराबी को शुद्ध दारू पीता देख अमेरिकन हैरान हो गया और बोला- अमेरिकन- कुछ पानी तो मिला लो.
शराबी- हम भारतीय हैं पानी तो दारू देख के ही मुंह में आ जाता है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
सुहागरात पे पत्नी पति से बोली-
पत्नी-"देखो, प्लीज मेरे पास मत आना".
पति: क्यों?
पत्नी: मम्मी से मैंने वादा किया है कि शादी के बाद यह गंदे काम छोड़ दूंगी...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- पप्पू, बताओ 'अनुभव' किसे कहते हैं?
पप्पू- सर, जब हम कोई गलत काम करते हैं, तो जो परिणाम आता है, उसे ही 'अनुभव' कहते हैं...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता (डॉक्टर से): डॉक्टर साहब, जब मैं चाय पीता हूं तो मेरी दाहिनी आंख में बहुत दर्द होता है.
डॉक्टर: "तो फिर चाय पीते समय कप से चम्मच बाहर निकाल दिया करो...