Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Joke of the Day: बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता? सीटू ने कहा मत दे पैसे, तो टीटू का जवाब सुन सिर पकड़ लेंगे

Joke of the Day: बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता? सीटू ने कहा मत दे पैसे, तो टीटू का जवाब सुन सिर पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: आजकल की भागदौड़ में इंसान चैन की नींद तक नहीं ले पा रहा है. ऐसे में तनाव हावी हो जाता है. फिर इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से ज्यादा हंसने की सलाह देते हैं. ऐसा करने से तनाव कम होता है और मन हल्का महसूस होता है. अगर आपके पास खुश होने का कोई जरिया नहीं है तो आप कुछ मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं. इनको आप दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं. आपकी सेहत का ख्याल करते हुए हम आपके  लिए लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: January 24, 2026 | 4:12 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/7

फनी जोक्स

टीटू- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता.
सीटू- हां, तो खर्चा देना बंद कर दे.
टीटू- लेकिन फिर मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती…

Funny Jokes - Photo Gallery
2/7

फनी जोक्स

लड़की रोती हुए लड़के के पास आई और बोली-
मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बदनाम हो गई, बर्बाद हो गई…
लड़का- तो मैं तुम्हारे प्यार में कौन सा आईएएस बन गया
बेच तो समोसे ही रहा हूं…

Funny Jokes - Photo Gallery
3/7

फनी जोक्स

एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख.
पप्पू बोला- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें…
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली- अरे ओ.
यहां Tik Tok की शूटिंग हो रही है…तेरी प्रेम कहानी की नहीं…

Funny Jokes - Photo Gallery
4/7

फनी जोक्स

लड़की दुकानदार से- आटा दे दीजिए भाइया.
दुकानदार- हमारे पास पतंजलि का है बेटा.
लड़की- मुझे तो आशीर्वाद चाहिए था.
दुकानदार- सदा सुखी रहो बेटा…

Funny Jokes - Photo Gallery
5/7

फनी जोक्स

टीचर- बच्चों को ज्ञान का पाठ पढ़ाते हुए…
बताओ क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
गोलू- सर, पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए…

Funny Jokes - Photo Gallery
6/7

फनी जोक्स

पत्नी ने अंग्रेजी की किताब पढ़ते हुए पति से पूछा
ये complete और finish में क्या अंतर है?
पति- जैसे मैं तुम्हें मिल गया तो तुम्हारी लाइफ हो गई Complete
और तुम मुझे मिल गई तो मेरी लाइफ हो गई Finish

Funny Jokes - Photo Gallery
7/7

फनी जोक्स

डॉक्टर- आपका बेटा पागल कैसे हो गया?
पिता- साहब! वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था.
डॉक्टर- तो इससे पागलपन कैसे?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको.. तभी से ये खिसक गया…

More News