Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Joke of the Day: बेटी की शादी 2 साल से तय फिर विवाह में देरी क्यों? चिंकी के पूछने पर मिनी का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: बेटी की शादी 2 साल से तय फिर विवाह में देरी क्यों? चिंकी के पूछने पर मिनी का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Joke of the Day: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना भूल गए हैं. इसलिए ज्यादातर लोग तनाव में रहते हैं. इसका स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है. ऐसे में यदि आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए. दरअसल, हंसने से न सिर्फ आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आप तनाव से भी छुटकारा पा सकते हैं. योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से ज्यादा हंसने की सलाह देते हैं. आपको हंसने और हंसाने के लिए हम रोज लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने यह सफर…

Last Updated: January 25, 2026 | 4:43 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

मजेदार वायरल जोक्स

चिंकी- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यों?
मिनी- दरअसल, लड़का एक वकील है,
जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है, वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है…

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

फनी जोक्स

चिंटू-मिंटू से, अच्छा ये बताओ कि दिवाली पर चलने वाले पटाखों में रॉकेट से क्या सीख मिलती है.
मिंटू- यही कि, ऊंचाइयों को छूने के लिए बोतल का सहारा लेना बेहद जरूरी है…

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

फनी जोक्स

बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा…
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है…

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

फनी जोक्स

गोलू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
मिनी- यही कि, समय के साथ लोग बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले.
गोलू- ओह! वह कैसे?
मिनी- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी…

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

फनी जोक्स

कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी,
मैंने पूछ लिया- तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे.
उसने जवाब दिया- पढ़ती तो मैं थी,
तू तो मुर्गा बनता था…!

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

फनी जोक्स

मां आधी रात को कमरे में आकर बोली- 
मां- बेटा तुझे पता है, कि आज से पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बंटी- हां मां, फिर क्या हुआ?
मां- चुपचाप करके फोन बंद करके सो जा नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी.

More News