Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जिस लिस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का दबदबा, जोस बटलर ने उसमें बनाई जगह; टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं

जिस लिस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का दबदबा, जोस बटलर ने उसमें बनाई जगह; टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं

Jos Buttler: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस की तरफ से जोस बटलर ने ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें उन्होंने 27 गेंदों में 52 रन बनाए. इस पारी में बटलर ने 5 छक्के लगाए. 5 छक्का लगाते ही बटलर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब हुए. वह टी20 में 600 छक्के लगाने वाले पहले गैर-वेस्ट इंडीज बल्लेबाज बन गए हैं.

Last Updated: April 9, 2026 | 12:34 PM IST
Butler hits 600 sixes - Photo Gallery
1/8

बटलर ने लगाए 600 छक्के

जोस बटलर टी20 में 600 छक्के लगाने वाले पहले गैर-वेस्ट इंडीज बल्लेबाज बन गए हैं. बटलर से पहले चार क्रिकेटर खेल के 20-ओवर के फ़ॉर्मेट में 600 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे थे, लेकिन वे चारों ही वेस्ट इंडीज़ के थे.

Chris Gayle - Photo Gallery
2/8

क्रिस गेल

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज़ के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 2005 से 2022 के बीच दो दर्जन से ज़्यादा टीमों के लिए 463 T20 मैच खेले और 1056 छक्के जड़े. वह दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने खेल के 20-ओवर के फ़ॉर्मेट में 1000 से ज़्यादा छक्के लगाए हैं.

Kieron Pollard - Photo Gallery
3/8

किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड जो आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के साथ बॉलिंग कोच के तौर पर जुड़े हैं, 735 मैचों में 982 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

Andre Russell - Photo Gallery
4/8

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल जो आईपीएल के लिए KKR के पावर कोच हैं, 590 मैचों में 784 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

nicholas pooran - Photo Gallery
5/8

निकोलस पूरन

वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 445 T20 मैचों में 712 छक्के जड़े हैं.

Non-West Indies Batsman - Photo Gallery
6/8

गैर वेस्ट इंडीज बल्लेबाज

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर-वेस्ट इंडीज बल्लेबाज़ों की सूची में बटलर के बाद इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, न्यूज़ीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, भारत के रोहित शर्मा और दक्षिण अफ़्रीका के डेविड मिलर का नाम आता है.

Alex Hales - Photo Gallery
7/8

एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने अब तक 528 मैचों में 595 छक्के लगाए हैं. जबकि मुनरो, मैक्सवेल, रोहित और मिलर के नाम क्रमशः 582, 571, 554 और 541 छक्के दर्ज हैं.

Jos Buttler has hit 175 sixes for England - Photo Gallery
8/8

इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने लगाए 175 छक्के

जोस बटलर ने इंग्लैंड की टीम के लिए 155 T20I मैचों में 175 छक्के दर्ज हैं. वहीं आईपीएल में उन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 124 मैचों में 192 छक्के लगाए हैं.

More News