Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जब वाइफ की प्रेग्नेंसी ने बिगाड़ा RCB स्टार का खेल… IPL में नहीं दिया किसी ने भाव, फिर लौटते ही बना चैंपियन

जब वाइफ की प्रेग्नेंसी ने बिगाड़ा RCB स्टार का खेल… IPL में नहीं दिया किसी ने भाव, फिर लौटते ही बना चैंपियन

Josh Hazlewood Love Story: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. IPL 2025 में जोश हेजलवुड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद से ही जोश हेजलवुड हर RCB फैंस के दिल में बस गए हैं. हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब जोश हेजलवुड को RCB ने रिटेन नहीं किया था. इसकी वजह थी कि जोश हेजलवुड की वाइफ प्रेग्नेंट थीं, जिसके चलते वह शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे. जोश हेजलवुड ने IPL से पहले अपनी वाइफ को चुना. इसकी वजह से वह IPL 2024 में नहीं खेल पाए थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं जोश हेजलवुड की वाइफ, जिनके लिए उन्होंने IPL छोड़ दिया.

Last Updated: March 27, 2026 | 10:50 AM IST
Josh Hazlewood Wife - Photo Gallery
1/8

कौन हैं जोश हेजलवुड की पत्नी?

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की पत्नी का नाम चेरिना मर्फी क्रिश्चियन है. चेरिना मर्फी एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. कपल ने साल 2022 में सिडनी की हंटर वैली में शादी रचाई थी. हेजलवुड की शादी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार क्रिकेट शामिल हुए थे.

Josh Hazlewood Wife Cherina - Photo Gallery
2/8

जोश हेजलवुड की लव स्टोरी

जोश हेजलवुड ने अपनी हाईस्कूल की गर्लफ्रेंड चेरिना मर्फी क्रिश्चियन से शादी की है. वे दोनों स्कूल के समय से ही एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे. उनकी दोस्ती समय के साथ-साथ प्यार में बदल गई, जिसके बाद उन्होंने लंबे समय तक डेट किया. कई सालों तक डेट करने के बाद आखिरकार हेजलवुड और चेरिना मर्फी ने शादी रचाई.

Josh Hazlewood Wife Cherina Murphy - Photo Gallery
3/8

2024 में बने माता-पिता

साल 2024 में जोश हेजलवुड और चेरिना मर्फी माता-पिता बने. चेरिना ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने जैक (Zac) रखा है.

Josh Hazlewood wife cherina - Photo Gallery
4/8

वाइफ के लिए छोड़ा IPL

जोश हेजलवुड ने अपनी वाइफ के लिए साल 2024 का IPL छोड़ दिया था. दरअसल, उस समय हेजलवुड की वाइफ चेरिना मर्फी प्रेग्नेंट थीं, जिसके लिए उन्होंने IPL 2024 के शुरुआती मैचों में न खेलने का फैसला लिया. इसकी वजह से RCB ने उन्हें रिटेन नहीं किया और बोली भी नहीं लगाई. ऐसे में जोश हेजलवुड ने IPL 2024 का पूरा सीजन मिस कर दिया.

Josh Hazlewood wife - Photo Gallery
5/8

लाइमलाइट से दूर रहती हैं चेरिना मर्फी

जोश हेजलवुड की वाइफ चेरिना मर्फी को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है. वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. हालांकि वह अक्सर जोश हेजलवुड को सपोर्ट और चीयर करने के लिए स्टैंड्स में दिखाई देती हैं.

Josh Hazlewood world cup winner - Photo Gallery
6/8

जोश हेजलवुड ने जीते कई वर्ल्ड कप

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं. वह लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 बार वनडे वर्ल्ड कप और 1 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इसके अलावा जोश हेजलवुड ने साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीता था.

Josh Hazlewood IPL - Photo Gallery
7/8

RCB को बनाया चैंपियन

जोश हेजलवुड ने IPL 2025 में RCB को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. हेजलवुड ने IPL 2025 में RCB के लिए 12 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे. खासकर उन्होंने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की थी. इसके चलते RCB ने 18 साल में पहली बार IPL की ट्रॉफी उठाई थी.

Josh Hazlewood IPL Career - Photo Gallery
8/8

जोश हेजलवुड का IPL करियर

जोश हेजलवुड का IPL करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा है. अभी तक हेजलवुड ने IPL में कुल 39 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान हेजलवुड ने 8.28 की इकॉनमी से 57 विकेट चटकाए हैं. अब वह IPL 2026 में एक बार RCB की ओर से खेलते दिखाई देंगे.

More News