Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मौत का सफर: जब प्लेन क्रैश ने छीन ली इन मशहूर सितारों की जिंदगी

मौत का सफर: जब प्लेन क्रैश ने छीन ली इन मशहूर सितारों की जिंदगी

Plane Crash:  विमान हादसों की खबरें हमेशा दिल दहला देने वाली होती है. ग्लैमर्स की दुनिया में चमकने वाले कई ऐसे सितारे रहे है, जिनकी जिंदगी का सफर बादलों के बीच एक भयानक दुर्घटना में खत्म हो गया. इन हादसों ने न केवल उनके परिवारों को तोड़ा, बल्कि करोड़ों फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया. 

Last Updated: January 29, 2026 | 3:52 PM IST
Soundarya - Photo Gallery
1/4

सौंदर्या

'सूर्यवंशम' फेम एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत फिल्म 'सूर्यवंशम' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली मशहूर 'एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी. 17 अप्रैल 2004 को सौंदर्या एक चुनावी प्रचार के लिए बेंगलुरु से करीमनगर जा रही थी. उनका प्राइवेट प्लेन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया. सबसे दुखद बात यह थी कि उस समय सौंदर्या गर्भवती (Pregnant) थी. इस हादसे में सौंदर्या के साथ उनके भाई की भी मौत हो गई थी.

inder thakur - Photo Gallery
2/4

इंदर ठाकुर

'नदिया के पार' के 'ओमकार' का दुखद अंत फिल्म 'नदिया के पार' में सचिन के बड़े भाई 'ओमकार' का किरदार निभाने वाले एक्टर इंदर ठाकुर की मौत एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बनी. 23 जून 1985 को इंदर अपनी पत्नी और बेटे के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट 182 (कनिष्क विमान) में सवार थे. आतंकियों ने इस विमान को बम से उड़ा दिया था, जिससे विमान आयरलैंड के पास समुद्र में जा गिरा. इस हादसे में इंदर ठाकुर का पूरा परिवार खत्म हो गया.

Taruni Sachdeva - Photo Gallery
3/4

तरुणी सचदेवा

14वें जन्मदिन पर ही दुनिया को कहा अलविदा 'रसना गर्ल' के नाम से मशहूर बाल कलाकार तरुणी सचदेवा की कहानी किसी का भी दिल पिघला सकती है. तरुणी ने फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. 14 मई 2012 को नेपाल के जोमसोम एयरपोर्ट के पास एक विमान क्रैश हुआ, जिसमें तरुणी और उनकी मां की मौत हो गई. विडंबना देखिए कि उसी दिन तरुणी का 14वां जन्मदिन था और वह अपनी मां के साथ तीर्थ यात्रा पर जा रही थी.

queen chandra - Photo Gallery
4/4

रानी चंद्रा

मिस केरल और एक्ट्रेस का सफर हुआ खत्म 70 के दशक की मशहूर मलयालम और तमिल एक्ट्रेस रानी चंद्रा की मौत भी विमान हादसे में हुई थी. साल 1976 में रानी चंद्रा अपनी मां और तीन बहनों के साथ बॉम्बे से मद्रास जा रही थी.  उनका प्लेन इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 171 टेकऑफ के तुरंत बाद आग की चपेट में आ गया था.  इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी, जिसने दक्षिण भारतीय सिनेमा को हिला कर रख दिया था.

More News