Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Jwalamukhi Yog 2026: 24 फरवरी को बन रहा है अशुभ ज्वालामुखी योग, इन 4 राशिवालों के लिए बड़े खतरे की घंटी!

Jwalamukhi Yog 2026: 24 फरवरी को बन रहा है अशुभ ज्वालामुखी योग, इन 4 राशिवालों के लिए बड़े खतरे की घंटी!

Jwalamukhi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ज्वालामुखी योग को बेहद अशुभ माना गया है. ये योग कुछ विशेष तिथियों और नक्षत्रों के मेल से बनता है. ज्वालामुखी योग तब बनता है, जब प्रतिपदा तिथि पर मूल नक्षत्र, पंचमी तिथि पर भरणी नक्षत्र, अष्टमी तिथि पर कृतिका नक्षत्र, नवमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र या फिर दशमी तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र हो. इस योग के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. कहते हैं इस योग में कोई भी शुभ काम शुरू करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है. चलिए जानते हैं 24 फरवरी को बनने वाला ज्वालामुखी योग किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

Last Updated: February 22, 2026 | 12:10 PM IST
jwalamukhi yog 2026 - Photo Gallery
1/5

साल 2026 का पहला ज्वालामुखी योग

पंचांग के अनुसार, 24 फरवरी मंगलवार के दिन अष्टमी तिथि सुबह 07:01 ए एम से प्रारंभ हो रही है, वहीं कृत्तिका नक्षत्र प्रात:काल से लेकर दोपहर 03:07 पी एम तक है. ऐसे में साल का पहला ज्वालामुखी योग 24 फरवरी को बन रहा है. य​​ह ज्वालामुखी योग सुबह में 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक है. जानिए इस योग से किन राशियों को खतरा नजर आ रहा है और क्या सावधानी बरतनी होगी.

jwalamukhi yog 2026 - Photo Gallery
2/5

मेष राशि (Aries)

ज्वालामुखी योग मेष राशि वालों को परेशान कर सकता है. स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. इस दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की चपेट में आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. धन हानि के भी योग बन रहे हैं. आपको शत्रुओं से सतर्क रहना होगा. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें.

jwalamukhi yog 2026 - Photo Gallery
3/5

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को भी इस योग से खतरा नजर आ रहा है. आपके आर्थिक बिगड़ सकती है. वाहन दुर्घटना की आशंका है. सतर्क रहें और अपने दिमाग को शांत रखें. नकारात्मक चीजों से बचकर रहें. कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं.दांपत्य जीवन में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं. सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी की सलाह है.

jwalamukhi yog 2026 - Photo Gallery
4/5

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए ये योग अच्छे संकेत नहीं दे रहा है. आपकी आर्थिक स्थिति अचानक से खराब हो सकती है. खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी है. सेहत का खास ख्याल रखें. किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें.

jwalamukhi yog 2026 - Photo Gallery
5/5

कुंभ राशि (Aquairus)

कुंभ राशि वालों को ज्वालामुखी योग काफी परेशान कर सकता है. नौकरी में काफी दिक्कतें आ सकीत हैं. इस दौरान कोई भी काम बड़ी ही सावधानी से करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है. किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें. पैसों की तंगी तक का सामना करना पड़ सकता है इसलिए पैसा फालतू में खर्च न करें.

More News