Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रातों-रात बनीं ‘बेबी डॉल’, फिर क्यों फीकी पड़ गई इस एक्ट्रेस की चमक? जानें मिस इंडिया फाइनलिस्ट से लेकर बॉलीवुड तक का सफर

रातों-रात बनीं ‘बेबी डॉल’, फिर क्यों फीकी पड़ गई इस एक्ट्रेस की चमक? जानें मिस इंडिया फाइनलिस्ट से लेकर बॉलीवुड तक का सफर

Deepal Shaw Birthday: ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दीपल शॉ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक मल्टी टैलेंटेड अभिनेत्री हैं. अपनी खूबसूरती और प्रतिभा के दम पर उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में बहुत नाम कमाया. आपको ‘कभी आर कभी पार गाना’ तो याद ही होगा, इस गाने से दीपल शॉ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गईं. इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में की. हालांकि, लोगों के मन में सवाल उठता है आखिर वो इस समय कहां हैं. आज 21 फरवरी को अभिनेत्री अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. तो चलिए जानते हैं इस खास दिन पर एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ. 

Last Updated: February 21, 2026 | 11:02 AM IST
deepal shaw born - Photo Gallery
1/8

कहां हुआ जन्म?

दीपल शॉ का जन्म 21 फरवरी 1986 को मुंबई में हुआ था. वहीं वो मूल रूप से रहने वाली उत्तर प्रदेश की थी. अभिनेत्री ने मनोविज्ञान में बीए किया है.

deepal shaw modelling career - Photo Gallery
2/8

मॉडलिंग से की शुरुआत

दीपल शॉ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. उन्होंने 2004 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया , लेकिन अंतिम दौर में बाहर हो गईं. हालांकि बाद में, उन्होंने सुष्मिता सेन और सलमान खान के साथ थम्स अप के विज्ञापन में काम किया.

deepal shaw career - Photo Gallery
3/8

संगीत वीडियो से रातों-रात स्टार बन गईं

करियर को लेकर संघर्ष कर रही अभिनेत्री दीपल शॉ को संगीत वीडियो के लिए ऑफर मिला. साल 2004 में अपने पहले एल्बम 'बेबी डॉल' से वह रातोंरात मशहूर हो गईं. फिर इसका सीक्वल 'बेबी डॉल चैप्टर 2' रिलीज किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने रीमिक्स 'कभी आर कभी पार' और 'रंगीला रे' जैसे आइटम सॉन्ग्स के द्वारा उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज करने का काम किया.

deepal shaw famous from baby doll - Photo Gallery
4/8

बेबी डॉल के रूप में हुई मशहूर

बेबी डॉल सॉन्ग के मशहूर होने के बाद इंडस्ट्री में उन्हें बेबी डॉल से जाना जाने लगा.

deepal shaw movies - Photo Gallery
5/8

फिल्मों में रखा कदम

साल 2005 में, दीपल शॉ को अपनी पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म मिली. उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म 'कलयुग' में काम किया है. इस फिल्म में कुणाल खेमू, स्माइली सूरी, इमरान हाशमी, अमृता सिंह और आशुतोष राणा ने काम किया था, जिसमें दीपल ने एक हाई-एंड बार में शो गर्ल का रोल किया था. दीपल ने फिल्म में एक अहम रोल निभाया था.

deepal shaw movies list - Photo Gallery
6/8

इन फिल्मों में भी किया काम

अभिनेत्री ने "ए वेडनेसडे", "कलयुग", "चमकु", "कर्मा", "कन्फेशन" और "होली" जैसी कुछ और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है.

Deepal shaw - Photo Gallery
7/8

अब कहां हैं दीपल शॉ?

अभिनेत्री दीपल शॉ को आखिरी बार साल 2011 में साहिब बीवी गैंगस्टर और गैंगस्टर में नजर आई थीं. हालांकि इन दिनों वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है. इसलिए उनके बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है.

deepal shaw instagram - Photo Gallery
8/8

कितने फॉलोअर्स हैं?

दीपल शॉ के इंस्टाग्राम पर मात्र 14.3K फॉलोअर्स हैं.

More News