डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने अपने ड्रीम जॉब पर दिया ऐसा बयान, इंटरनेट पर छिड़ गया बवाल; जानें कौन हैं Kai Trump?
Donald Trump Grand Daughter: दुनिया जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पोती के रूप में देखती है, वह खुद को एक बेबाक कंटेंट क्रिएटर और गोल्फर मानती हैं. 18 साल की काई ट्रंप आज अपनी ऐशो-आराम भरी जिंदगी और ‘ड्रीम जॉब'(Kai Trump Dream Job) पर दिए एक बयान के कारण इंटरनेट पर बहस का केंद्र बन गई हैं. प्रिविलेज और हकीकत के बीच छिड़ी इस जंग ने काई को सुर्खियों में ला खड़ा किया है. आइये जानते हैं कौन हैं काई ट्रम्प और उनके ड्रीम जॉब पर क्यों बहस छिड़ी है?
चर्चा में क्यों हैं काई ट्रंप?
ईरान के साथ बढ़ते तनाव और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की आलोचनाओं के बीच उनकी पोती काई ट्रंप अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. 18 वर्षीय काई अपने एक हालिया बयान के कारण इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिससे एक नई बहस छिड़ गई है.
वायरल होने की वजह
काई ट्रंप के वायरल होने का कारण उनका 'ड्रीम जॉब' को लेकर दिया गया बयान है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में जो कर रही हैं, वही उनका सपनों का काम है. उन्होंने अपनी मौजूदा लाइफस्टाइल को ही अपना करियर बताया है.
क्या है काई ट्रंप का 'ड्रीम जॉब'?
अपनी जीवनशैली को विस्तार से समझाते हुए काई ने बताया कि उनके दिन का ज्यादातर समय गोल्फ खेलने, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, लोगों का मनोरंजन करने और अपने बिजनेस को प्रमोट करने में बीतता है. दुनिया भर में घूमना और नए लोगों से मिलना उनके काम का अहम हिस्सा है.
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
काई के इस बयान के बाद इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है. कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि क्या सिर्फ ऐशो-आराम की जिंदगी जीने और सोशल मीडिया पर रहने को वाकई 'नौकरी' कहा जा सकता है? लोगों ने इसे वास्तविकता से परे बताया है.
विशेषाधिकार पर छिड़ी बहस
नेटिजन्स का एक बड़ा वर्ग इसे 'पारिवारिक प्रिविलेज' से जोड़कर देख रहा है. आलोचकों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति की पोती होने और असीमित संसाधनों के कारण ऐसी बातें करना आसान है, जबकि एक आम इंसान के लिए नौकरी का मतलब कड़ा संघर्ष होता है.
डिजिटल युग और समर्थन में तर्क
दूसरी ओर, कुछ लोग काई के समर्थन में भी आए हैं. उनका तर्क है कि आज के दौर में कंटेंट क्रिएशन, पर्सनल ब्रांडिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होना भी एक वैध करियर है. डिजिटल युग में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
कौन हैं काई ट्रंप?
काई ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और वैनेसा ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी हैं। वह एक कुशल गोल्फर हैं और मियामी विश्वविद्यालय से मार्केटिंग व मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहाँ वह अपनी ट्रेनिंग और लाइफस्टाइल व्लॉग्स साझा करती हैं.
क्या राजनीति में कदम रखेंगी काई?
राजनीति में आने के सवाल पर काई ने स्पष्ट किया है कि वह इससे दूर रहना चाहती हैं. उन्होंने राजनीति को 'खतरनाक' बताते हुए कहा कि वह कभी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी. हालांकि, वह अपने दादा डोनाल्ड ट्रंप का वैचारिक रूप से समर्थन करती हैं.