Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कामदा एकादशी पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! चंद्र गोचर से मिलेगा बड़ा लाभ

कामदा एकादशी पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! चंद्र गोचर से मिलेगा बड़ा लाभ

 Kamada Ekadashi 2026: सनातन परंपरा में कामदा एकादशी का व्रत बेहद पुण्यदायी माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और भक्त इस दिन श्रद्धा से व्रत-पूजन करते हैं. वर्ष 2026 में यह पावन व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा. इस बार खास बात यह है कि इसी दिन चंद्रमा का राशि और नक्षत्र दोनों में परिवर्तन होगा, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है.

Last Updated: March 29, 2026 | 12:55 PM IST
Chandra Transit Timing - Photo Gallery
1/5

चंद्र गोचर का खास समय

पंचांग के अनुसार, 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा. इसी समय वह मघा नक्षत्र में भी गोचर करेगा. चंद्र का यह डबल ट्रांजिट कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है.जिससे इन 4 राशियों को विशेष लाभ होगा.

Taurus Love  Career Prediction - Photo Gallery
2/5

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंधों में खुशखबरी मिल सकती है. मनचाहे साथी से विवाह के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में लंबित काम समय से पहले पूरे हो सकते हैं. साथ ही परिवार में बच्चों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.

Cancer Family  Wealth Horoscope - Photo Gallery
3/5

कर्क राशि

घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा और नए सदस्य के आने की संभावना है. नौकरी या बिजनेस में पहले की गई गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा. व्यापारियों के लिए नए साझेदार जुड़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Leo Success  Growth Forecast - Photo Gallery
4/5

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए किए गए कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरीपेशा लोगों के काम आसानी से पूरे होंगे. घर में शांति और प्रेम का वातावरण बना रहेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा.

Libra Health  Relationship Insights - Photo Gallery
5/5

तुला राशि

स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है. सही समय पर इलाज मिलने से फायदा होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनेंगी.

More News