गैंगस्टर से पहले अश्लील फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं कंगना रनौत, फिर हुआ कुछ ऐसा…बाल-बाल बची बॉलीवुड क्वीन
Kangana Ranaut Birthday: बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेड़ने के बाद कंगना रनौत अब संसद की गरिमा बढ़ा रही है. लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें बॉलीवुड में आने से पहले कितने पापड़ बेलने पड़े थे. उन्होंने अपने करियर में कई बार उतार-चढ़ाव देखें. लेकिन आज हम जिस किस्से की बात करेंगे. जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ (2006) मिलने से ठीक पहले लगभग एक एडल्ट फिल्म साइन कर ली थी.
कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत ने एक टीवी शो में अपने करियर के बारे में बात करते हुए बताया था कि कैसे वह लगभग उस एडल्ट फ़िल्म में काम करने वाली थीं. कंगना ने उस फिल्म के लिए एक फोटोशूट के लिए हां कह दिया था, जो उन्हें संदिग्ध लगा.
कब मिली थी ये फिल्म?
कंगना इस बारे में बात करते हुए कहतीं हैं कि जब उन्हें यह रोल मिला था, तब वह अपनी टीनएज के आखिरी दौर में थीं. उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि मेरी एक आदत थी कि मैं हर ऑफ़र के लिए हमेशा हां कह देती थी.
करियर में कैसे आया टर्निंग प्वाइंट
कंगना रनौत के करियर में पहला टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्हें फिल्म गैंगस्टर मिला. इस बारे में उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान ये बातें कहीं थीं.
कैसे लगा कि ये एडल्ट फिल्म थी?
कंगना रनौत ने इस बारे में कहा कि मुझे एक बहुत ही संदिग्ध ऑफर मिला था. हालांकि उन्हें इस बार का अंदाजा था कि ये बढ़िया फिल्म नहीं है. फिर भी उन्होंने सोचा कि ठीक है, कर लूंगी. इस फिल्म के लिए एक फोटोशूट हुआ. जिसके बारे में कंगना रनौत बताती है कि मुझे इस फोटोशूट के लिए एक गाउन दिया गया, जिसके अंदर मैंने कुछ भी नहीं पहना था. और वह किसी एडल्ट फिल्म की तरह लग रहा था. फिर कंगना का एहसास हुआ कि यह ठीक नहीं है.
कैसे मिली गैंगस्टर फिल्म?
इस वाकये के बाद कंगना रनौत को गैंगस्टर मिल गई. जैसे इस फिल्म का ऑफर कंगना रनौत को मिला, उन्होंने सोचा कि मैं ये फिल्म करूंगा. गैंगस्टर मिलने के बाद प्रोड्यूसर नाराज हो गए थे.
प्रोड्यूसर हो गए नाराज
एडल्ट फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर नाराज हो गए और फिर कुछ समय कंगना रनौत के लिए मुश्किलें भरी रही, क्योंकि कंगना ने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया था.
हर ऑफर के लिए कर देती थी हां
कंगना रनौत ने उस पल को याद करते हुए कहा था कि वो हर ऑफर के लिए हमेशा हां कह देती थी. 2016 में कंगना रनौत को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए तीसरा नेशनल अवार्ड मिला था.
कंगना रनौत ने किन फिल्मों में किया काम?
कंगना रनौत ने रंगून, रानी लक्ष्मीबाई, सिमरन, ईमरजेंसी, तेजस, चंद्रमुखी-2 जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा, कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर अभिनीत टिकू वेड्स शेरू फिल्म को कंगना ने प्रोड्यूस किया था.