Sakib Kanika Marriage: फेरों से लेकर निकाहनामे तक! साकिब-कनिका की शादी के खूबसूरत पल; देखें तस्वीरें
Sakib Kanika Marriage: लंबे समय Sakib Kanika Marriageसे हो रही कनिका और शादी की चर्चा अब हकीकत में बदल गई है. दोनों ने हिन्दू-मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की. फेरों से लेकर निकाह नाम पर सिग्नेचर तक. दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की सभी रस्मों को निभाया. बता दें कि मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साकिब सैफी और कनिका शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं. काफी समय से, ये दोनों सोशल मीडिया पर मिलकर ऐसे वीडियो बनाते आ रहे थे, जिनमें सामाजिक और पारिवारिक संदेश होते थे. दोनों परिवारों ने इस शादी के लिए अपनी सहमति दे दी थी, और यह शादी दोनों पक्षों के सदस्यों की मौजूदगी में पूरी हुई. बता दें कि, यह पूरी तरह से ‘अरेंज्ड मैरिज’ नहीं थी; बल्कि, शादी से पहले ही साकिब सैफी और कनिका शर्मा एक-दूसरे के साथ प्रेम-संबंध में थे. जहाँ एक तरफ सोशल मीडिया पर फैंस इस शादी की बधाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर कई लोग इसे लव जिहाद बताकर इसका विरोध कर रहे हैं.
सामने आईं शादी की तस्वीरें
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि साकिब और कनिका ने हिंदू और मुस्लिम, दोनों ही परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर एक बंधन में बंधे. उन्होंने शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो अब वायरल हो चुके हैं.
शादी पर छिड़ा विवाद
शादी से पहले दोनों के रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. जबकि शादी दोनों रीति रिवाजों से हुई और दोनों की बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं.
शादी से पहले मांगी थी लोगों से राय
बता दें कि एक वीडियो में, साकिब और कनिका ने अपने फैंस से राय मांगी थी कि उन्हें शादी करनी चाहिए या नहीं. इस वीडियो पर लोगों की राय बँटी हुई थी: दर्शकों के एक वर्ग का मानना था कि उन्हें आगे बढ़कर शादी कर लेनी चाहिए, जबकि दूसरे वर्ग ने धार्मिक आधार पर उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी.
लोगों ने दी विवादित टिप्पणियाँ
कुछ लोगों ने तो विवादित भी की थीं. इसके बावजूद, सारी ट्रोलिंग को नज़रअंदाज़ करते हुए, इस जोड़े ने अब आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है.
दोनों रीति-रिवाज की शादी
सभी उतार-चढ़ावों और पिछली विवादों को पीछे छोड़ते हुए, कनिका और साकिब ने आखिरकार शादी कर ली है. इस शादी की सबसे खास बात यह थी कि एक-दूसरे के धर्मों के प्रति सम्मान दिखाते हुए, उन्होंने अपनी शादी की रस्में हिंदू और मुस्लिम, दोनों ही परंपराओं के अनुसार निभाईं.
पहले फेरे फिर कुबूल है
कनिका और साकिब की शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं. वायरल हो रही तस्वीरों और क्लिप्स में यह साफ़ देखा जा सकता है कि इस जोड़े ने सबसे पहले हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 'सात फेरे' (पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर) लिए और उसके बाद 'निकाह' की रस्म अदा की.