Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • थिएटर्स में नीतू और रिद्धिमा कपूर के साथ धमाल करेंगे कपिल शर्मा, ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगे ये एक्टर्स

थिएटर्स में नीतू और रिद्धिमा कपूर के साथ धमाल करेंगे कपिल शर्मा, ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगे ये एक्टर्स

Dadi Ki Shadi Starcast: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपने नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. वह नई फिल्म दादी की शादी में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ सीनियर एक्ट्रेस नीतू कपूर नज़र आएंगी. इस फिल्म को लेकर पिछले साल से ही काफी बज बना हुआ है. कपिल शर्मा और नीतू ने इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के शिमला में 2025 में की थी. हालांकि तब तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ था. वहीं अब फिल्म के नाम का भी खुलासा कर दिया गया है और साथ ही इसका पहला पोस्टर भी फैंस के लिए शेयर कर दिया गया है.

Last Updated: April 11, 2026 | 2:43 PM IST
Kapil Sharma - Photo Gallery
1/7

कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा दादी की शादी से एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे. इससे पहले वे किस-किसको प्यार करूं, किस-किसको प्यार करूं 2, क्रू, मक्तूब, ज्विगैटो और फिरंगी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Neetu Kapoor - Photo Gallery
2/7

नीतू कपूर

कहा जा रहा है कि फिल्म में नीतू कपूर ही दादी का किरदार निभाएंगी. वहीं फिल्म के टाइटल से स्ंभावना जताई जा रही है कि फिल्म में उनकी शादी को लेकर हंसी-ठिठोली का तड़का लगने वाला है.

Sadia Khateeb - Photo Gallery
3/7

सादिया खतीब

सादिया खतीब अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने 2020 में फिल्म शिकारा से अपने करियर की शुरुआत की. इसके अलावा वे रक्षाबंधन और द डिप्लोमैटिक जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

Tejaswini Kolhapure - Photo Gallery
4/7

तेजस्विनी कोल्हापुरे

तेजस्विनी कोल्हापुरे ने एक मॉडल के तौर पर इंडस्ट्री में शुरुआत की थी. उन्होंने 1996 में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता में 'मिस फोटोजेनिक' का खिताब जीता था. उन्होंने अपने करियर में काफी फिल्में की हैं लेकिन हाल ही में वे स्कूप और यस पापा फिल्म में नजर आ चुकी हैं.

R. Sarath Kumar - Photo Gallery
5/7

आर. सरथ कुमार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आर. सरथ कुमार एक दिग्गज भारतीय अभिनेता, राजनीतिज्ञ और पूर्व बॉडीबिल्डर हैं. तमिल सिनेमा में उन्हें 'सुप्रीम स्टार' कहा जाता है. उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अब वे कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी में नजर आएंगे.

Nikhat Hegde - Photo Gallery
6/7

निखत हेगड़े

सुपरस्टार आमिर खान की बहन निखत हेगड़े ने 57 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की. वे मिशन मंगल, सांड की आंख और पठान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अब वे दादी की शादी में नजर आने वाली हैं.

Riddhima Sahni - Photo Gallery
7/7

रिद्धिमा साहनी

बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी नीतू कपूर की बेटी और एक्टर रणबीर कपूर की बहन हैं. ज्वैलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस पोस्टर में हैं. इससे साफ है कि रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है.

More News