करिश्मा तन्ना ने दी खुशखबरी, ग्लैमरस अंदाज में सुनाई गुड न्यूज, शेयर कीं खूबसूरत फोटोज
Karishma Tanna pregnant: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने गुड न्यूज़ शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने आने वाले मेहमान के बारे में बताया है. वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. कुछ प्यारी सी तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. उन्होंने जो फोटोज शेयर कीं, उनमें उन्होंने अपने पति के साथ बेसबॉल कैप पहनी हुई हैं, जिस पर मॉम-डैड लिखा है. वहीं बता दें कि एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा – अगस्त 2026.’
मॉम-डैड वाली कैप
करिश्मा तन्ना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनके पति उन्हें हग कर रहे हैं और एक्ट्रेस ने विक्ट्री का सिंबल बनाया है. दोनों ने मॉम-डैड की कैप पहनी है. दोनों ने एक दूसरे मैचिंग कपड़े यानी सफेद शर्ट और नीली जीन्स पहनी है.
छोटे ऊनी मोजे
वहीं दूसरी फोटो में करिश्मा तन्ना ने अपने पति वरुण का हाथ पकड़ रखा है. वहीं करिश्मा ने अपने हाथ में छोटे ऊनी मोजे हैं, जो किसी न्यू बॉर्न बेबी के हों.
पति को लगाया गले
तीसरी फोटो में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने पति को गले लगा रही हैं और उनके हाथ में छोटे ऊनी मोजे हैं. साथ ही उन्होंने मॉम और डैड वाली कैप पहनी है.
पेट्स के साथ कपल
चौथी फोटो में करिश्मा और वरुण अपने दो पेट्स के साथ हैं और उन्होंने मॉम और डैड की कैप पहनी है इस फोटो में भी दोनों ने एक जैसा ड्रेस कोड पहना है.
छत पर कपल
एक अन्य फोटो में कपल छत पर हैं और उन्होंने अपनी कैप्स को उल्टा पहना हुआ है. दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है. दोनों इस फोटो में बैक साइड हैं.
फोकस में बच्चे के मोजे
एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस ने अपने पति वरुण का हाथ पकड़ा हुआ है और वो घर में सोफे के सहारे बैठे हुए हैं. हालांकि वो ब्लर बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं और फोकस में छोटे बच्चे के मोजे रखे हुए हैं.
पर्सनल टाइम
बाकी फोटोज में कपल साथ में पर्सनल टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ फोटोज में वे अपने पेट्स के साथ खुशी से समय बिता रहे हैं.