Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा? 42 की उम्र में एक्ट्रेस बनेंगीं मां, पति की रईसी ने खींचा सबका ध्यान!

कौन हैं करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा? 42 की उम्र में एक्ट्रेस बनेंगीं मां, पति की रईसी ने खींचा सबका ध्यान!

Karishma Tanna Net Worth: टीवी की ‘नागिन’ करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही नन्हीं किलकारियां गूंजने वाली हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का एलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. पति वरुण बंगेरा संग साझा की गई इन तस्वीरों में उनकी खुशी देखते ही बन रही है. आइए जानते हैं कौन हैं उनके करोड़पति पति.

Last Updated: April 6, 2026 | 7:03 PM IST
Karishma Tanna - Photo Gallery
1/8

करिश्मा तन्ना के घर गूंजने वाली है किलकारी

मशहूर टीवी और ओटीटी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरों के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है, जिसके बाद से ही उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

Announced pregnancy in a unique style - Photo Gallery
2/8

खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी की घोषणा

करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान बड़े ही प्यारे और क्रिएटिव तरीके से किया. उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह और वरुण दोनों बेसबॉल कैप पहने नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इन कैप्स पर 'Mom' और 'Dad' लिखा हुआ है. एक दूसरी फोटो में करिश्मा अपने पति को गले लगाते हुए छोटे से ऊनी मोज़े पकड़े दिख रही हैं, जो उनके आने वाले नन्हे मेहमान के हैं.

Karishma Tanna - Photo Gallery
3/8

कब आएगा 'छोटा चमत्कार'?

इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा. उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा और एक छोटा सा चमत्कार है. साथ ही उन्होंने यह भी रिवील किया कि उनके घर खुशियां अगस्त 2026 में आने वाली हैं. यानी अब बस कुछ ही महीनों का इंतजार बाकी है.

Karishma Tanna - Photo Gallery
4/8

फैमिली फोटो में पालतू डॉग्स भी शामिल

करिश्मा और वरुण ने अपनी लाइफ की इस सबसे बड़ी अपडेट को शेयर करते हुए अपने पालतू कुत्तों को भी तस्वीरों में शामिल किया. पूरी फैमिली एक साथ बेहद खुश नजर आ रही है. होने वाले माता-पिता एक-दूसरे का हाथ थामे अपनी नई यात्रा की शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड दिखे.

Karishma Tanna - Photo Gallery
5/8

सेलेब्स ने लुटाया खूब प्यार

जैसे ही करिश्मा ने यह पोस्ट शेयर की, कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया। क्रिस्टल डिसूजा, दीया मिर्जा, दलजीत कौर और जैस्मिन भसीन जैसे कई सितारों ने कपल को विश किया. खुशी कपूर, अनीता हसनंदानी और संजीदा शेख ने भी प्यार भरे कमेंट्स किए. हर कोई इस 'मॉम-टू-बी' के लिए बेहद खुश नजर आ रहा है.

Karishma Tanna and varun marriage - Photo Gallery
6/8

2022 में हुई थी वरुण से शादी

करिश्मा और वरुण बंगेरा की शादी साल 2022 में मुंबई में हुई थी. उन्होंने गुजराती रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे. तब से लेकर अब तक यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग की झलक दिखाता रहता है. अब शादी के करीब चार साल बाद वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने जा रहे हैं.

who is varun bangera - Photo Gallery
7/8

कौन हैं वरुण बंगेरा और उनकी नेट वर्थ

वरुण बंगेरा लाइमलाइट और चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं. वह एक सफल बिजनेसमैन हैं और मुंबई के ही रहने वाले हैं. वरुण ने कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है. वह साल 2010 से 'VB Crop' नाम की कंपनी में डायरेक्टर हैं और रियल एस्टेट के बिजनेस में भी काफी एक्टिव हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ करीब ₹8 करोड़ के आसपास है.

Karishma Tanna and varun marriage - Photo Gallery
8/8

'क्योंकि...' से 'स्कूप' तक करिश्मा का सफर

करिश्मा तन्ना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने 2001 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में पहचान बनाई थी. इसके बाद वह 'बिग बॉस 8' और रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' में भी नजर आईं. हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'स्कूप' में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. अब वह अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत किरदार यानी 'मां' बनने की भूमिका निभाने जा रही हैं.

More News