शिप्रा के हुए कथावाचक इंद्रेश, लाल जोड़े में प्यारी सी दुल्हन…शेरवानी में दूल्हे ने लूटी महफिल; तस्वीरों पर टिकीं लोगों की निगाहें
Indresh Upadhyay Shipra Sharma Marriage: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार, 5 दिसंबर को एक खास विवाह विवाह हुआ. जयपुर के आमेर होटल में वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा शर्मा ने शादी कर ली. दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए. परिवार, रिश्तेदार और साधु-संतों की मौजूदगी में यह शाही विवाह संपन्न हुआ.
101 पंडितों ने कराई शादी
कथावचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी में 101 पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी संपन्न कराई. यह सभी पंडित हरिद्वार, नासिक, वृंदावन से आए हुए थे.
शाही अंदाज में तैयार हुए इंद्रेश और शिप्रा
रात में इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की जयमाला सेरेमनी हुई जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक और शाही आउटफिट्स पहने हुए नजर आएं. लाल जोड़े में शिप्रा किसी रानी से कम नहीं लग रही थी. वहीं दूल्हे राजा भी किसी राजा-महाराजा से कम नजर नहीं आ रहे थे.
शादी के बाद हुआ आशीर्वाद समारोह
भजन और गीतों के बीच साधु-संत और सेलिब्रिटीज ने इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा को आशीर्वाद दिया. दोनों इस दौरान एक साथ काफी ज्यादा सुंदर और खुश दिख रहे थे. बता दें कि इंद्रेश प्रसिद्ध कथावचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे हैं.
चांदी की छड़ी पकड़कर ली स्टेज पर एंट्री
शाही स्टेज पर दुल्हन शिप्रा ने लाल खूबसूरत जोड़े के साथ एंट्री ली. वहीं इंद्रेश उपाध्याय चांदी की छड़ी पकड़कर स्टेज पर पहुंचे. दोनों शादी के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे थे.
लाल जोड़े में दिखीं दुल्हन शिप्रा शर्मा
शिप्रा ने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था. लंहगे में गोल्डन जरी वर्क, सीक्विन और ट्रेडिशनल बूटी पैटर्न बने हुए थे. उनके कंधे पर हैंड-एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टे रॉयल लुक दे रहा था. शिप्रा ने पन्ना-चांदी की जूलरी पहनी थी. उन्होंने नथ और झुमके भी पहने हुए थे. ब्राइडल लुक के लिए नैचुरल बेस उन्होंने क्लासिक मेकअप किया था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा निखार रहा था.
इंद्रेश उपाध्याय का रॉयल लुक
इंद्रेश उपाध्याय ने जयमाला फंक्शन में रॉयल लुक कैरी किया. वह बग्गी में सवार होकर वेन्यू पहुंचे थे. उन्होंने क्रीम-गोल्ड शेड की शेरवानी पहनी हुई थी. ऑफ-व्हाइट टोन वाले इस ट्रेडिशनल आउटफिट में वह काफी ज्यादा सुंदर लग रहे थे.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे के हुए इंद्रेश-शिप्रा
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा के साथ सात फेरे लिए. मंगलसूत्र पहनाकर उनकी मांग में सिंदूर भरा. होटल में ही पारंपरिक विवाह मंडप काफी खूबसूरती से सजाया गया था.