काव्या मारन के मुकाबले कितने अमीर हैं शाहरुख खान? पिता की संपत्ति के सामने बौने दिखेंगे किंग खान
Kavya Maran Net Worth: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज हो चुका है. हर एक मैच में रोमांच अपने चरम पर होता है. अब तक जितने भी मैच हुए हैं. सभी मैचों में गेंद और बल्ला दोनों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. लखनऊ और दिल्ली, गुजरात और पंजाब के बीच का मुकाबला भले ही लो-स्कोरिंग रहा हो, लेकिन रोमांच भरपूर था. सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज का मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के मालिक कौन-कौन हैं? कौन कितने अमीर हैं? इन टीमों के मालिकों की नेटवर्थ कितनी है.
केकेआर को कितने में खरीदा था?
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को 260 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदा था.
शाहरूख खान की नेटवर्थ
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरूख खान की नेटवर्थ लगभग 10,800 करोड़ रुपये हैं.
काव्या मारन की नेटवर्थ
काव्या मारन की नेटवर्थ 400 करोड़ रुपये हैं. लेकिन अगर उनके पिता की नेटवर्थ को भी मिला दें तो शाहरुख खान आसपास भी नजर नहीं आएंगे. उनके पिता कलानिधि मारन की नेटवर्थ 25 हजार करोड़ रुपये हैं.
काव्या मारन की सालाना सैलरी
कलानिधि मारन की सालाना सैलरी की बात करें तो वो 90 करोड़ रुपये के आसपास है. तो वहीं काव्या मारन की सालाना सैलरी 1 करोड़ रुपये है.
केकेआर एक सफल टीम है
शाहरुख खान की टीम केकेआर ने अब तक 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है.
हैदराबाद ने आईपीएल की ट्रॉफी कब जीती?
कलानिधि मारन और काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद अब तक केवल एक बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद नेे साल 2016 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था.
दोनों के नेटवर्थ की तुलना
शाहरूख खान और काव्या मारन के नेटवर्थ की तुलना करें तो एक तरफ शाहरूख खान की नेटवर्थ 10,800 करोड़ रुपये हैं. तो दूसरी तरफ काव्या मारन की नेटवर्थ केवल 400 करोड़ रुपये है.
शाहरुख खान और कलानिधि मारन की नेटवर्थ में अंतर
शाहरूख खान की नेटवर्थ 10,800 करोड़ रुपये है. तो दूसरी तरफ कलानिधि मारन की नेटवर्थ 25 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है.