Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गर्मियों में कूल-कूल रहेगा किचन! आज ही अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, रहेगी ठंडक

गर्मियों में कूल-कूल रहेगा किचन! आज ही अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, रहेगी ठंडक

Kitchen Tips in Summer: गर्मियों के मौसम में किचन सबसे ज्यादा गर्म रहता है. वहां पर गैस की आंच, चलती भाप और कम वेंटिलेशन के कारण किचन सबसे ज्यादा गर्म रहता है. इसके कारण महिलाओं को खाना बनाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. अगर गर्मी के कारण आप भी किचन में जाने से कतराती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने किचन को ठंडा रख सकती हैं. इन तरीकों को अपनाकर आप आराम से बिना पसीना बहाए खाना बना सकती हैं.

Last Updated: April 9, 2026 | 12:31 PM IST
Install an exhaust fan in kitchen - Photo Gallery
1/6

किचन में लगाएं एग्जॉस्ट फैन

गर्मियों में किचन में काफी उमस हो जाती है, जिसके कारण एग्जॉस्ट फैन लगाना चाहिए. इसके अलावा आप चिमनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे गर्मी और धुएं को किचन से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.

Induction Instead of Gas - Photo Gallery
2/6

गैस की बजाय इंडक्शन

आप अगर गैस पर खाना बनाते हैं, तो इसकी जगह पर ओवन या गैस स्टोव का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी बजाय आप इंडक्शन, एयर फ्रायर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Cook the food covered - Photo Gallery
3/6

ढककर पकाएं खाना

अगर आप खाना बना रहे हैं, तो कोशिश करें कि बर्तन को ढककर ही खाना बनाएं. इससे खाने की भाप बाहर नहीं जाती और किचन में उमस व गर्मी कम हो जाती है.

Change cooking time - Photo Gallery
4/6

बदलें खाना बनाने का समय

आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप दोपहर की बजाय सुबह या शाम को खाना बनाएं. इस समय पर तापमान कम होता है और खाना बनाने में ज्यादा गर्मी नहीं लगती.

Avoid heavy cooking in Summer - Photo Gallery
5/6

भारी कुकिंग से बचें

गर्मियों के मौसम में फ्राइड या ज्यादा देर में बनने वाले खाने से बचना चाहिए. इसकी जगह आप सलाद, सैंडविच और ठंडे व्यंजन बनाएं. इसके अलावा आप खिचड़ी और पुलाव जैसी आसानी से बनने वाली चीजें बना सकते हैं.

Hang curtains on Kitchen windows - Photo Gallery
6/6

खिड़कियों पर लगाएं पर्दे

गर्मियों के मौसम में अक्सर खिड़कियों से धूप आने लगती है. इसके कारण गर्मी बनी रहती है. इससे बचने के लिए आपको खिड़कियों पर हल्के रंग के पर्दे या रिफ्लेक्टिव फिल्म का इस्तेमाल करें. इससे धूप अंदर नहीं आएगी और गर्मी में उमस से राहत मिल सकेगी.

More News