दुल्हन कीर्ति सुरेश को देख छलक पड़े थे पति एंटनी के आंसू, 15 सालों के इंतजार के बाद ‘ड्रीम कम्स ट्रू मोमेंट’
Keerthy Suresh and Antony Thattil break down in tears at marriage: 12 दिसंबर 2024 को एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल ने शादी कर ली. इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए थे. अगर उनके भावुक होने और रोने के कारण की बात की जाए, तो 15 साल के लंबे रिश्ते और लंबे समय तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की. उन्होंने इस तरह की भव्य शादी के बारे में कभी सोचा तक नहीं था. अपने रिश्ते के दिनों में उन्होंने भागकर शादी करने तक का विचार बना लिया था. ऐसे में इतनी धूमधाम से शादी होना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी. भव्य आयोजन और अपने शादी के सपने को पूरा होता देख कीर्ति सुरेश और उनके पति एंटनी थैटिल रो पड़े थे.
शादी में क्यों रो पड़े थे एंटनी
एक बार इस बारे में बात करते हुए कीर्ति सुरेश ने कहा था कि 15 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शादी होने वाले वो पल बेहद भावुक थे. इसके कारण उन्होंने अपने पति एंटनी को पहली बार रोते हुए देखा था.
6 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस
जानकारी के अनुसार, दोनों का रिश्ता काफी उतार चढ़ाव वाला रहा. वे 15 सालों तक रिलेशनशिप में थे. इनमें से 5-6 साल तक वे लॉन्ग डिस्टेंस में भी रहे. अंत में गोवा में उन्होंने पारंपरिक तरह से धूमधाम वाली शादी की.
दो रीति-रिवाजों से शादी
उन्होंने पहले साउथ इंडियन और फिर क्रिश्चियन तरीके से शादी की थी. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. हालांकि कीर्ति सुरेश की शादी से उनके फैंस को शॉक लगा था.
12वीं कक्षा से डेटिंग
कीर्ति सुरेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी. उन्होंने बताया कि जब वे 12वीं में पढ़ती थीं और एंटनी कतर में काम करते थे, तब उनकी डेटिंग शुरू हुई थी. 6 साल तक हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रहे.
क्यों नहीं हुई मुलाकात
कीर्ति अपने परिवार के साथ रहती थीं इसलिए मुलाकात नहीं हो सकी. बाद में कीर्ति ने उन्हें प्रपोज करने के लिए उकसाया. साल 2010 में एंटनी ने कीर्ति को प्रपोज किया था.
एंटनी ने दी प्रॉमिस रिंग
एंटनी कीर्ति से 7 साल बड़े हैं. साल 2016 में उनका रिश्ता सीरियस हो गया, जब एंटनी ने उन्हें प्रॉमिस रिंग दी थी. इस रिंग को कीर्ति ने शादी तक पहना था. कीर्ति ने बताया कि एंटनी से शादी करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था. इसके कारण शादी के दौरान दोनों की आंखों में आंसू आ गए थे.
'एंटनी लकी हैं'
कीर्ति ने बताया था कि एंटनी उनके लिए लकी हैं. उनका कहना है कि एंटनी उनके करियर को लेकर सपोर्टिव रहे हैं. लोग सोचते हैं कि मैं एंटनी के लिए लकी हूं लेकिन सच तो ये है कि वो मेरे लिए लकी हैं.