Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • High Speed Rail Corridor: मेट्रोमैन का नया मास्टरस्ट्रोक, अब सिर्फ 780 रुपये में तिरुवनंतपुरम से कन्नूर की कर सकेंगे सैर, वंदे भारत की रफ़्तार और किराए को दी मात!

High Speed Rail Corridor: मेट्रोमैन का नया मास्टरस्ट्रोक, अब सिर्फ 780 रुपये में तिरुवनंतपुरम से कन्नूर की कर सकेंगे सैर, वंदे भारत की रफ़्तार और किराए को दी मात!

High-Speed Rail Corridor:  मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने केरल के लिए 56 हजार 500 करोड़ के हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (KHSR) का प्रस्ताव पेश किया है. दरअसल, यह तिरुवनंतपुरम से कन्नूर की दूरी केवल 200 मिनट में बेहद ही आसानी से तय करेगा. तो वहीं,  यह प्रोजेक्ट न सिर्फ वंदे भारत के मुकाबले आधे समय की बचत करेगा, बल्कि इसका किराया भी लगभग 40 प्रतिशत कम यानी केवल 780 प्रस्तावित है, जिसमें 180 किमी/घंटा की रफ्तार वाली प्रीमियम ट्रेनें चलेंगी. 

Last Updated: February 28, 2026 | 3:46 PM IST
Metroman E. Sreedharan proposes high-speed rail corridor - Photo Gallery
1/8

मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का किया प्रस्तावित

मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने केरल के लिए 56 हजार 500 करोड़ की लागत वाला एक बेहद ही महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (KHSR) का प्रस्तावित किया है.

The journey between Thiruvananthapuram and Kannur will be fixed - Photo Gallery
2/8

तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच का सफर करेगी तय

दरअसल, यह कॉरिडोर तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच 465 किलोमीटर का सफर सिर्फ और सिर्फ 3 घंटे 20 मिनट यानी 200 मिनट में बेहद ही आसानी से पूरा कर लेगी.

The proposed train will have a speed of 180 km/h - Photo Gallery
3/8

प्रस्तावित ट्रेन की रफ्तार होगी 180 किमी/घंटा

इसके अलावा, प्रस्तावित ट्रेन की रफ्तार 180 किमी/घंटा होगी, जो वर्तमान वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले यात्रा समय को लगभग पूरी तरह से आधा कर देगी.

Thiruvananthapuram to Kannur fare is only Rs 780 - Photo Gallery
4/8

तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के लिए केवल 780 रुपये का किराया

तो वहीं, दूसरी तरफ इस प्रोजेक्ट का सबसे आकर्षक पहलू इसका किफायती किराया है, जिसे तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के लिए केवल 780 तय करने का प्रस्ताव किया गया है.

Fares will be 40% cheaper than Vande Bharat - Photo Gallery
5/8

वंदे भारत की तुलना में किराया 40% होगा सस्ता

जानकारी के मुताबिक, यह प्रस्तावित किराया वंदे भारत की चेयर कार के टिकट की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत सस्ता और ज्यादा फायदा देने का काम करेगा.

20 stations will be built on the route of the rail corridor - Photo Gallery
6/8

रेल कॉरिडोर के रूट पर बनाए जाएंगे 20 स्टेशन

इतना ही नहीं, पूरे रेल कॉरिडोर के रूट पर कुल 20 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे राज्य के विभिन्न प्रमुख हिस्सों को पहले के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

Only 'premium class' coaches will be available in trains - Photo Gallery
7/8

ट्रेनों में होंगे सिर्फ 'प्रीमियम क्लास' के कोच

ट्रेनों में सिर्फ और सिर्फ 'प्रीमियम क्लास' के कोच होंगे, जिनमें व्हीलचेयर और बेबी प्रैम की आसान आवाजाही के लिए तीन चौड़े दरवाजे दिए जाएंगे.

Vande Bharat will pose a challenge - Photo Gallery
8/8

वंदे भारत के लिए करेगा चुनौती पेश

और सबसे आखिरी में यह प्रोजेक्ट भारतीय पटरियों की 'पोस्टर बॉय' वंदे भारत के लिए समय और लागत दोनों मोर्चों पर एक बड़ी चुनौती पेश करने का काम करेगा.

More News