ऐसे दिखते थे Khesari Lal Yadav आपनी शादी के समय! बताया- नहीं थे ससुर के पास पैसे 4 भैंस बेचकर सजाया था मेरा सेहरा
Khesari lal Yadav Wedding Photo: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की शादी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में खेसारी बेहद अगल नजर आ रहे हैं, यहा तक की उन्हें पहचान पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा हैं. आइये देखते हैं तस्वीरें
भोजपुरी सुपरस्टार है खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव, भोजपुरी के सुपरस्टार है. एक्टर के गाने और फिल्मों में उनकी अदाकारी को लोग काफी पसंद करते हैं. इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव का डैशिंग स्टाइल और स्वाग भी लोगों का दिल जीत लेता है.
वायरल हो रही है खेसारी लाल यादव की शादी की तस्वीरें
खेसारी लाल यादव अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं.हाल ही में खेसारी की शादी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में खेसारी बेहद अगल नजर आ रहे हैं, यहा तक की उन्हें पहचान पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. आइये देखते हैं यहां तस्वीरें
खेसारी लाल पर शेयर की गई उनकी शादी की तस्वीरें
खेसारी लाल यादव की यह शादी की अनसीन तस्वीरें उनके फैन पेज बेस इंस्टाग्राम अकाउंच से शेयर की गई है. इन तस्वीरों में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों साथ में दूल्हा और दुल्हन के लिवाज में दिख रहे हैं.
शादी के समय आर्थिक तंगी से परेशान थे खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव ने 12 जून, 2006 में चंदा देवी से शादी की थी. अपनी शादे के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि, जब उन्होंने शादी की थी तब वह काफी आर्थिक तंगी से जुझ रहे थे.उनके पास शादी में सेहरा बांधने तक के पैसे नहीं थे.
ससुर ने चार भैंसों को बेचकर पहनाया था सहरा
खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के समय उनके पास सेहरा खरीदने के लिए पैसा भी नहीं थे, तो उनके ससुर ने चार भैंसों को बेचकर उनके लिए दूल्हे के कपड़े और सेहरा खरीदा था.
11 हजार रुपए में हुई थी खेसारी लाल यादव की शादी
खेसारी लाल यादव ने यह भी खुलासा किया था कि उस दौर में एक्टक की शादी सिर्फ 11 हजार रुपए में हुई थी, वो पैसे भी एक्टर को ससुराल की तरफ से तिलक में मिले थे.
खेसारी लाल के पिता को नहीं पसंद था तिलक
इंटरव्यू में खेसारी ने बताया था कि उनके पिता को ये मंजूर नहीं था, तो उन्होंने वो भी लौटा दिया था. खेसारी लाल यादव ने कहा मेरे पिता तिलक के शुरू से खिलाफ थे. इसलिए उन्होंने मेरे सात भाइयों की शादी में भी किसी से भी तिलक नहीं लिया था.
शादी की तस्वीरों में बिल्कुल अलग खेसारी लाल
खेसारी लाल अपनी शादी की तस्वीरों में बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं. एकदम पतले दुबले, लेकिन वो आज के समय में बेहद हैंडसम और स्मार्ट. आज के समय में लड़कियां एक्टर के स्टाइल पर फिदा हो जाती हैं.
खेसारी लाल आज भोजपुरी इंडस्ट्री की पहचान
12 साल पहले भले ही एक्टर की आर्थिक स्थिति अच्छी ना हो, लेकिन आज के समय उनका भोजपुरी इंडस्ट्री नमें तगड़ी पहचान हैं और यह पॉपुलैरिटी एक्टर ने अपने दम पर हासिल की है और उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिए खूब मेहतन भी की है.