Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • करोड़ों की मालकिन हैं खुशी मुखर्जी, इन फिल्मों में आई थीं नजर, क्रिकेटर पर कमेंट कर फंसी थीं एक्ट्रेस

करोड़ों की मालकिन हैं खुशी मुखर्जी, इन फिल्मों में आई थीं नजर, क्रिकेटर पर कमेंट कर फंसी थीं एक्ट्रेस

Khushi Mukherjee: एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद वे खुद फंस गईं. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें अकसर मैसेज करते थे. हालांकि उन्होंने ये भी कंफर्म किया कि दोनों के बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है. उनके इस बयान को लेकर चारों तरफ सनसनी फैल गई. फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस के खिलाफ गाजीपुर पुलिस स्टेशन में 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करा दिया. ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इस तरह का दावा करने वाली एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी कौन हैं? उन्होंने किन फिल्मों में काम किया और वो कमाई कहां से करती हैं?

Last Updated: January 20, 2026 | 1:48 PM IST
Khushi Mukherjee Shows - Photo Gallery
1/10

इन शोज में नजर आई थीं खुशी

वैसे तो खुशी एक मॉडल हैं लेकिन उन्होंने फिल्मों और टीवी शोज भी किए हैं. उन्होंने नादान, देविका, बालवीर और रीति रिवाज के साथ ही एमटीवी स्प्लिट्सविला के सीजन 10 और लव स्कूल 3 में भी काम किया था.

Khushi mukherjee Filmy Carrier Start - Photo Gallery
2/10

2013 में फिल्मी करियर की शुरुआत

वे 2013 में तमिल फिल्म 'अंजल थुरई' में नजर आई थीं. यहां से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 2013 में ही हिंदी फिल्म श्रृंगार में काम किया था.

Khushi Mukherjee Other Films - Photo Gallery
3/10

इन फिल्मों में भी किया काम

इसके साथ ही खुशी 'हार्ट अटैक' और 'डोंगा प्रेमा' जैसी तेलुगु फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने कई अन्य तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया.

Khushi Mukherjee Birth - Photo Gallery
4/10

खुशी मुखर्जी का जन्म

जानकारी के अनुसार, खुशी मुखर्जी का जन्म साल 1996 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था. वे अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के कारण वहीं से सुर्खियां बटोरने लगीं.

Khushi's Family refused for Acting - Photo Gallery
5/10

परिवार नहीं था राजी

इसके बाद उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला लिया लेकिन उनके पापा इस फैसले के खिलाफ थे. हालांकि उन्होंने अपने पिता की बात नहीं मानीं और मुंबई आकर एक पीजी में रहने लगीं. खुशी के पिता कनाडा में रहते थे और साल 2015 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

couldn't receive father's last Call - Photo Gallery
6/10

अंतिम बार नहीं हो पाई थी पापा से बात

खुशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्ट्रलिंग डेज में उन्होंने फैमिली से सपोर्ट नहीं मिला था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता मौत से पहले उन्हें लगातार कॉल कर रहे थे और वे उठा नहीं पाई थीं. इसके लिए उन्हें हमेशा पछतावा रहेगा.

Mother and Brother Refused for Bold Series - Photo Gallery
7/10

बोल्ड वेब सीरीज के खिलाफ थे मां और भाई

खुशी ने बताया कि उनकी मां हैं और उनका एक भाई है. भाई राजा मुखर्जी एक रैपर और लेखक हैं. हालांकि खुशी ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर बोल्ड वेब सीरीज करनी और फोटोज बेचने शुरू किए थे.

10 crore Earned from Photos-Videos
8/10

फोटोज-वीडियोज से कमाए 10 करोड़

उनकी कमाई की बात करें, तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने दो महीने में अपनी तस्वीरें और वीडियोज बेचकर 10 करोड़ रुपए कमाए थे.

2 Crore Earned from App - Photo Gallery
9/10

ऐप से कमाए 2 करोड़

उन्होंने एक ऐप भी बनाया था जिसपर लोग उनसे बात करते थे. साथ ही तस्वीरें और वीडियोज भी देख सकते थे. उन्होंने बताया कि ऐप पर कोई आपत्तिजनक कंटेंट नहीं होता था. हालांकि बाद में उन्होंने उस ऐप का कंटेंट बदल दिया था. कहा जाता है कि उन्होंने इस ऐप के जरिए 2 करोड़ रुपए कमाए थे.

Khushi Mukherjee Net Worth - Photo Gallery
10/10

खुशी मुखर्जी की नेट वर्थ

बता दें कि खुशी मुखर्जी की नेट वर्थ का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके पास 15 से 20 करोड़ रुपए की संपत्ति है. कहा जाता है कि उनके पास मुंबई और दुबई में रियल एस्टेट संपत्तियां हैं.

More News