KIA Upcoming Cars 2026: किआ का डबल सरप्राइज! इस साल लॉन्च होंगी दो शानदार गाड़ियां, जानिए क्या होगा इनमें खास?
किआ अपकमिंग कार 2026: कंपनी भारतीय बाजार में भी अपनी पकड़ मज़बूत करना चाह रही है और इसके लिए वह इस साल यानी 2026 में दो नई गाड़ियाँ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
Slide 1
किआ इंडियन मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए 2026 में इंडिया में दो नई गाड़ियां लॉन्च करने का प्लान बना रही है
Slide 2
पहला नया मॉडल किआ कार्निवल पेट्रोल हाइब्रिड होगा, जो लग्जरी-सेगमेंट फैमिली बायर्स के लिए एक प्रीमियम हाइब्रिड MPV है.
Slide 3
इस कार्निवल हाइब्रिड में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर होगी, जो लगभग 242 hp और 367 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी, जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
Slide 4
हाइब्रिड कार्निवल से मौजूदा डीज़ल वर्शन की तुलना में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है और इसकी कीमत डीजल मॉडल से कम हो सकती है.
Slide 5
कार्निवल में कई प्रीमियम एलिमेंट्स होंगे जिनमें डुअल सनरूफ, 19 इंच एलॉय व्हील्स, स्लाइडिंग पावर डोर्स, एक 11 इंच HUD और दो 12.3 इंच स्क्रीन शामिल हैं.
Slide 6
दूसरा नया मॉडल किआ साइरोस EV होगा, जो मास मार्केट के लिए डिजाइन की गई एक बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक SUV है.
Slide 7
साइरोस EV दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आ सकती है ताकि कस्टमर अपनी रेंज के हिसाब से चुन सकें.
Slide 8
8. एक सस्ती EV के तौर पर पेश किए जाने के बावजूद, साइरोस में प्रीमियम कम्फर्ट और टेक फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डुअल 12.3 इंच HD स्क्रीन, साथ ही छह एयरबैग और एक 360° कैमरा जैसे सेफ्टी टेक शामिल होंगे.