Kidney Stone: किडनी स्टोन में दूध पीना सही या गलत, क्या खाएं और क्या नहीं, डाइट से कैसे करें बचाव
Kidney Stone: आज के समय में किडनी की पथरी एक तेजी से बढ़ती हुई समस्या बनती जा रही है, जिसमें खान-पान की भूमिका बहुत अहम होती है. लोग अक्सर यह सोचते हैं कि ऐसे स्थिति में दूध पीना सही है या नहीं. विशेषज्ञों के अनुसार, खान-पान की सही आदतों को अपनाने से न केवल किडनी की पथरी से होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है, बल्कि इसके दोबारा होने का खतरा भी कम हो जाता है. ऐसे में, यह जानना बहुत जरूरी है कि अपने आहार में किन चीजों को शामिल करें और किनसे बचें.
किडनी स्टोन कैसे बनता है
किडनी स्टोन एक ठोस क्रिस्टल होता है जिसका आकार अनियमित होता है; इसका साइज रेत के एक कण से लेकर गोल्फ की गेंद जितना हो सकता है. स्टोन के साइज़ के आधार पर, मरीज़ को शायद पता भी न चले कि उसे किडनी स्टोन है.
किडनी स्टोन कब निकलता है
पेशाब की नली से गुजरते समय छोटे-छोटे स्टोन भी बहुत ज्यादा दर्दनाक हो सकते हैं. इस प्रक्रिया में तीन सप्ताह तक का समय लग सकता है, लेकिन पानी पीने से इसमें मदद मिलती है. किडनी का बड़ा स्टोन पेशाब की नली में फंस भी सकता है.
दूध पीना सही या गलत
सफदरजंग अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग में एचओडी डॉ. हिमांशु वर्मा कहते हैं कि किडनी बनने का एक कारण कैल्शियम ऑक्सलेट का जमाव होता है, इसी वजह से लोग सोचते हैं कि दूध नुकसान कर सकती है. सीमित मात्रा में दूध पीना किडनी स्टोन को नहीं बढ़ाता है.
खाना और ड्रिंक
किडनी की पथरी के लिए कोई खास खाना या ड्रिंक नहीं है. डाइट प्लान व्यक्ति में मौजूद किडनी की पथरी के प्रकार के आधार पर बनाया जाता है.
यूरिन और ब्लड टेस्ट
अगर आपकी यूरिनरी ट्रैक्ट में पथरी है, तो आपके डॉक्टर सबसे पहले यूरिन और ब्लड टेस्ट करेंगे, ताकि यह पता चल सके कि आपके शरीर के अंदर किस तरह की पथरी बन रही है. उसके आधार पर वो डाइट का सुझाव दे सकते हैं.
किडनी स्टोन में क्या खाएं
किडनी स्टोन में मौजूद खनिजों के आधार पर आहार संबंधी सुझाव अलग-अलग होंगे. किडनी स्टोन के सामान्य प्रभाव को रोकने के लिए हाइड्रेट रहें, खट्टे फलों का सेवन बढ़ाएं, विटामिन डी लें, आदि.
किडनी स्टोन में क्या न खाएं
अगर किसी को किडनी स्टोन है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें. इसके अलावा सामान्य तौर पर बचने के लिए नमक का सेवन सीमित करें, पशु प्रोटीन का सेवन कम करें, कोला ड्रिंक्स से बचना चाहिए.
आहार संबंधी दिशानिर्देश
रोजाना 12 ग्लास पानी पिएं, संतरे जैसे खट्टे जूस का सेवन करें, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें, आदि.
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.