Kiss Day 2026: सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत भी, किस करने के 6 बड़े फायदे
किस डे स्पेशल: वैलेंटाइन वीक अपने चरम पर पहुंचने ही वाला है. गुलाब दिए, मीठे वादे किए और टेडी बियर के बाद, अब हम आखिरकार सप्ताह के सबसे निजी दिन – किस डे पर पहुँच गए हैं. यह वैलेंटाइन वीक के खास दिनों में से एक किस डे हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है. यह दिन प्यार और रिश्तों में नजदीकियों को सेलिब्रेट करने का प्रतीक माना जाता है
चुंबन सिर्फ प्यार का इजहार नहीं
क्या आपको पता हैं कि चुंबन सिर्फ प्यार का इजहार नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है? एक्सपर्ट के मुताबिक, एक सच्चा और स्नेहपूर्ण किस शरीर और मन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. आइए जानते हैं, पार्टनर को किस देने के फायदे क्या है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
किस शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है. रिसर्च बताता है कि जो जोड़े अक्सर चुंबन करते हैं, उनकी लार और जीभ में समान सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं.
चुंबन से कैलोरी बर्न होती है
किस करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कितने जोश से किया जाता है, एक मिनट में कैलोरी की संख्या 2 से 26 तक हो सकती है.
हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है
रिसर्च में बताया गया है कि किस करने से हृदय गति थोड़ी बढ़ती है, जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
स्ट्रेस कम होता है
किस करते समय शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन’ रिलीज होते हैं. जो व्यक्ति को चिंता और तनाव जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाकर मूड बेहतर करते हैं.
एजिंग की समस्या कम होती है
किस करने के दौरान चेहरे कि लगभग 24 से 40 मांसपेशियां एक्टिव होती है. इससे चेहरे की नेच्युरली एक्सरसाइज होता है.
नींद को बेहतर बनाता है
किस करने के दौरान ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है. इसके से निकलने से नींद की गुणवत्ता पर अतिरिक्त लाभ होता हैं.
ओरल हेल्थ के लिए अच्छा होता है
किस करना आपके ओरल हेल्थ के लिए सही माना जाता है. यह आपके दांतो और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है.