Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • राजन जी महाराज की पत्नी और बच्चे कौन हैं? जानिए कितनी है परिवार की कुल संपत्ति

राजन जी महाराज की पत्नी और बच्चे कौन हैं? जानिए कितनी है परिवार की कुल संपत्ति

Rajan Ji Maharaj: मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज अपने एक बयान से सुर्खियों में आ गए हैं. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चंपा देवी पार्क में चल रही रामकथा के दौरान राजन जी महाराज गुस्सा हो गए. बताया गया कि कथा के दौरान कोई जबरदस्ती मंच पर चढ़ रहा था, जिसको लेकर बवाल हो गया. इसी बीच किसी ने महाराज जी के सेवादारों को गोली मारने की धमकी दे दी. इसी पर महाराज जी ने जो प्रतिक्रिया दी वो वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कौन हैं राजन जी महाराज की पत्नी और बच्चे के बारे में.

Last Updated: February 2, 2026 | 11:51 PM IST
rajan ji maharaj family - Photo Gallery
1/5

राजन जी महाराज के परिवार के बारे में

राजन जी महाराज के परिवार के बारे में हर कोई जानना चाहता है. उनके परिवार में उनके माता-पिता, 3 भाई, पत्‍नी और 2 बच्‍चे हैं. उनके एक भाई विनय उनके साथ कथा में हारमोनियम बजाते हैं.

rajan ji maharaj wife - Photo Gallery
2/5

मीडिया से दूर रहती हैं राजन जी की पत्नी

राजन जी महाराज ने साल 2007 में शादी की थी. आपको बता दें कि राजन जी की पत्नी मीडिया से दूर ही रहना पसंद करती हैं. हालांकि, कभी-कभी वह कैमरे के सामने देखी जाती है.

rajan ji maharaj fees - Photo Gallery
4/5

इतने रुपये फीस लेते हैं राजन जी महाराज

राजन जी महाराज एक कथा का लाखों रुपये फीस चार्ज करते हैं. हालांकि, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है. साल 2011 से राजन जी महाराज कथा कह रहे हैं.

rajan ji maharaj on social media - Photo Gallery
5/5

सोशल मीडिया में हैं चर्चित

राजन जी महाराज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. उनका मंगल भवन अमंगल हारी भजन काफी चर्चित हुआ था. वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलाअर्स हैं.