कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का मेन्यू हुआ वायरल, तिल की आइसक्रीम से लेकर अडामामे डिमसिम तक, कीटो-डाइट आधारित था खाना
जहां ज्यादातर भारतीय शादियां भव्य दावतों के लिए जानी जाती हैं जिनमें स्वादिष्ट और मक्खन से भरपूर व्यंजन परोसे जाते हैं, वहीं कृतिका और गौरव ने अपने मेनू के मामले में पूरी तरह से अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया. पारंपरिक शादी के खाने के बजाय, इस जोड़े ने पूरी तरह से कीटो-फ्रेंडली मेन्यू चुना. यह मेन्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और शादी के खाने में एक नया ट्रेंड स्थापित कर सकता है.
थाई पोमेलो सलाद यम सोम-ओ
थाई पोमेलो सलाद एक क्लासिक थाई सलाद है जिसमें रसीले खट्टे फलों को जड़ी-बूटियों, कुरकुरे मेवों और मीठी, खट्टी और मसालेदार ड्रेसिंग के साथ मिलाया जाता है. यह एक ताज़ा और स्वादिष्ट मिश्रण है जो एक बेहतरीन ऐपेटाइज़र या साइड डिश बनता है.
एडामामे चिली डिमसिम
एडामामे चिली डिम सम स्वादिष्ट, भाप में पकाए गए डंप्लिंग्स होते हैं जिनमें पिसे हुए एडामामे, लहसुन, अदरक और सोया सॉस की मलाईदार भरावन होती है, जिसे मिर्च से मसालेदार बनाया जाता है.
कॉलीफ्लॉवर राइस विथ स्नो पीज
मेनकोर्स में कॉलीफ्लॉवर राइस विथ स्नो पीज जैसी हेल्थी डिश थी जो एक झटपट बनने वाली, कम कार्बोहाइड्रेट वाली स्टर-फ्राई डिश है.
स्टार्टर की शानदार डिश
मेन्यू में स्टार्टर में spinach gomae with silken tofu डिश थी, जो स्वाद में बेमिसाल होने के साथ-साथ प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है.
मिर्च का अचार
इस मेन्यू में एक और इंट्रेस्टिंग चीज जो थी वो थी मिर्च का अचार. भारतीय खाना अचार के बिना तो अधूरा ही है. कृतिका और गौरव की शादी में भी खाने के टेस्ट को बढ़ाने के लिए मिर्च के अचार को मेन्यू में शामिल किया गया था.
डेजर्ट भी शानदार
मेहमानों ने डार्क चॉकलेट ब्रूली और तिल की आइसक्रीम का आनंद लिया, जिसने यह साबित कर दिया कि कीटो डाइट का खाना स्वादिष्ट और लज़ीज़ दोनों हो सकता है.
नया ट्रेंड हो सकता है सेट
कृतिका और गौरव की शादी का फ़ूड मेन्यू कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकता है और इसकी बहुत संभावना है कि यह शादी के खाने में एक नया ट्रेंड स्थापित करे.