Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मार्च 2026 में शादी करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, रिया चक्रवर्ती बोलीं- ‘मुझे प्यार पर भरोसा होने लगा’

मार्च 2026 में शादी करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, रिया चक्रवर्ती बोलीं- ‘मुझे प्यार पर भरोसा होने लगा’

Rhea Chakraborty: एक तरफ एक्ट्रेस कृतिका कामरा मार्च 2026 में अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं. अब काफी समय साथ बिताने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को ऑफिशियल करने का फैसला किया है. कहा जा रहा है कि कपल मुंबई में शादी कर सकता है. इस शादी के लिए गेस्ट लिस्ट और अलग-अलग सेरेमनी के लिए डिटेल्स फाइनल की जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत की मौत के सालों बाद भी उन्हें प्यार पर भरोसा है.  

Last Updated: February 9, 2026 | 4:37 PM IST
comeback with Hansal Mehta's series - Photo Gallery
1/9

हंसल मेहता की सीरीज से कर रहीं वापसी

जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को कड़ी जांच और कानूनी लड़ाइयों का सामना करना पड़ा. इसके कारण वे फिल्मों से दूर रहीं. अब लगभग सात साल बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में प्यार पर बात की. बता दें कि रिया फिल्ममेकर हंसल मेहता की आने वाली सीरीज फैमिली बिजनेस से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं.

terrifying nightmare of career ending - Photo Gallery
2/9

करियर खत्म होने का डरावना सपना

रिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुशांत की डेथ के बाद उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया. एक्टिंग करियर खत्म होने का डर उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था क्योंकि उन्होंने इसके लिए दशकों तक मेहनत की थी. इस डर के कारण उन्हें कई थेरेपी सेशन लेने पड़े.

Stop thinking about acting - Photo Gallery
3/9

'एक्टिंग के बारे में सोचना बंद'

एक समय के बाद उन्होंने एक्टिंग के बारे में सोचना बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल रहा था. उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरू में इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया था. बाद में हंसल मेहता ने उनसे बात की और पूछा कि उन्हें ये सीरीज करने से क्या रोक रहा है?

Hansal Mehta gave courage - Photo Gallery
4/9

हंसल मेहता ने दी थी हिम्मत

बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है. इस पर हंसल मेहता ने कहा कि यही तो लिए बड़ी बात है कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है. अब इससे ये फर्क नहीं पड़ेगा कि वो अच्छी तरह से अभिनय कर सकती हैं या नहीं?

Said Yes for Series - Photo Gallery
5/9

'मुझे खुशी है कि मैंनें हां कर दी'

रिया ने कहा कि अब उन्हें इस बात से खुशी मिल रही है कि उन्होंने इस सीरीज के लिए हां कर दी. सेट पर आना उनके लिए एक अच्छा अनुभव है. उन्होंने आगे कहा कि बीते सात सालों में उन्होंने काफी कुछ जी लिया है. ये साइकिल चलाने जैसा है, जिसे कभी नहीं भूला जा सकता.

Rhea Chakraborty Emotional - Photo Gallery
6/9

भावुक हो गईं रिया चक्रवर्ती

इंटरव्यू के दौरान रिया उन महिलाओं के बारे में भावुक हो गई, जिन्होंने उस समय उनका साथ दिया, जब पूरी दुनिया ने उनसे मुंह मोड़ लिया था. उनकी फ्रेंड शिवानी दांडेकर ने फ्रेंडशिप निभाई और बिना डर के साथ दिया.

Friend Lost her Job - Photo Gallery
7/9

साथ देने के कारण गई नौकरी

उन्होंने कहा कि मेरा साथ देने के कारण शिबानी को ब्रांड एंडोर्समेंट से हाथ धोना पड़ा. मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि मेरी जिंदगी में ऐसे लोग है. मैंने एक तरफ लोगों को बुरे से बुरा देखा. वहीं कुछ को बहुत अच्छा.

Therapy Saved Life - Photo Gallery
8/9

थेरेपी ने बचाई जान

रिया कहती हैं कि उनकी दोस्त ने इमोशनली सपोर्ट किया. थेरेपी ने जान बचाई. इसके बाद उन्होंने सोच लिया कि अब कुछ भी हो जाए, वे निराश नहीं होंगी.

Trust on Love - Photo Gallery
9/9

प्यार पर है विश्वास

इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे अब भी प्यार पर विश्वास है. प्यार बहुत खूबसूरत है, शक्तिशाली है और प्यार ही है. प्यार हर समस्या का समाधान है, जो पूरी दुनिया को चलाता है.

More News