Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kyra Dutt: रणबीर कपूर संग किया डेब्यू, फिर कैलेंडर गर्ल को मिला एकता कपूर का साथ; इंटीमेट सीन कर रातों-रात बन गईं स्टार

Kyra Dutt: रणबीर कपूर संग किया डेब्यू, फिर कैलेंडर गर्ल को मिला एकता कपूर का साथ; इंटीमेट सीन कर रातों-रात बन गईं स्टार

Kyra Dutt Birthday: कभी रणबीर कपूर की फिल्म में एक छोटे सी भूमिका निभाकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कायरा दत्त, एक दिन अचानक सुर्खियों में आ गईं. अभिनेत्री को बोल्ड अवतार के लिए जाना जाता है. एकता कपूर की वेब सीरीज ‘XXX’ में रोल निभाकर वह रातों-रात मीडिया में छा गईं. आज 12 मार्च को कायरा दत्त का 35वां जन्मदिन है. चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनके बारे में सबकुछ.

Last Updated: March 12, 2026 | 11:59 AM IST
Kyra dutt born in kolkata - Photo Gallery
1/8

कोलकाता में हुआ था जन्म

कायरा दत्त का जन्म 12 मार्च, 1991 में कोलकाता में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ला मार्टिनियर कलकत्ता से प्राप्त की. उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था.

Kyra dutt real name - Photo Gallery
2/8

क्या है कायरा दत्त का असली नाम?

कायरा दत्त का असली नाम देबी दत्त है. बताया जाता है कि जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री की उसके बाद उन्होंने अपना नाम देबी से कायरा कर लिया.

Kyra dutt bollywood debut - Photo Gallery
3/8

रणबीर कपूर संग किया डेब्यू

साल 2009 में कायरा दत्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रॉकेट सिंह- सेल्समैन ऑफ द इयर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Kyra dutt movies - Photo Gallery
4/8

अन्य फिल्मों में भी किया काम

इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2011 में इमरान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में काम किया था.

Kyra dutt modelling career - Photo Gallery
5/8

मॉडलिंग में भी आजमाया हाथ

एक्ट्रेस ने फिल्मों के अलावा मॉडलिंग भी की. उन्हें 2013 में किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बनने का मौका मिला. इतना ही नहीं, कायरा दत्त किंगफिशर के अलावा मर्सिडीज , थम्स अप , क्लोज-अप , एचसीएल लैपटॉप , वाइल्ड स्टोन डियो आदि जैसे ब्रांडों में फीचर हो चुकी हैं.

Kyra dutt in xxx web series - Photo Gallery
6/8

जब एकता कपूर ने बोल्ड फिल्म का दिया मौका

आल्ट बालाजी द्वारा निर्मित वेब सीरीज 'XXX' के लिए एकता कपूर ने कायरा दत्त को कास्ट किया था. बताया जाता है कि कायरा को सनी लियोनी की जगह कास्ट किया गया था. इस सीरीज ने कायरा दत्त को रातों-रात स्टार बना दिया था.

kayra dutt relationship with Zahan Sen - Photo Gallery
7/8

12 साल तक किया डेट

कैलेंडर गर्ल फेम एक्ट्रेस कायरा दत्त ने 12 साल तक अपने बॉयफ्रेंड जाहान सेन को डेट किया था. इसके बाद 2023 में एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से घोषित किया.

Kyra dutt projects - Photo Gallery
8/8

अब कहां हैं एक्ट्रेस?

2016 में वह टी-सीरीज के एक म्यूजकि एल्बम 'पार्टी एनिमल्स' में दिखाई दीं, जो काफी लोकप्रिय हुआ था. साल 2018 में वर्ष 2018 में, उन्हें एफएफएसीई फैशन कैलेंडर के कवर के लिए साइन किया गया था.

More News