दिशा पटानी-तमन्ना भाटिया से लेकर खुशी कपूर तक, लैक्मे फैशन वीक में इन सितारों ने बिखेरा जलवा
Lakme Fashion Week 2026: लैक्मे फैशन वीक 2026 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है. यहां तीसरे दिन सितारों ने रैंप वॉक पर बिखेरा जलवा. दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी और ख़ुशी कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने ग्लैमरस अवतार से सबका ध्यान खींचने का काम किया.
दिशा पटानी
दिशा पटानी ने लैक्मे फैशन वीक 2026 में मरमेड स्कर्ट, उभरे हुए स्ट्रक्चर्ड दुपट्टे और लेयर्ड पोल्की ज्वेलरी से सजी शानदार ड्रेस पहनी थी. उन्होंने वहां मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया.
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने लाल रंग की ड्रेस पहन रखी थी. इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वेलरी पहन रखी थी, जो उनके लुक को और निखार रहा था.
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने भी अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने ब्लू कलर की फ्लोरल ड्रेस पहन रखी है.
मालविका मोहनन
अभिनेत्री मालविका मोहनन ने सफेद रंग का आउटफिट पहन रखा था.
खुशी कपूर
अभिनेत्री खुशी कपूर आयशा राव द्वारा डिजाइन किए गए भारी कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला.
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी इस तस्वीर में फोटोशूट कराती दिख रही हैं. उन्होंने पिंक कलर की मॉडर्न ड्रेस पहन रखी है.