जब लारा दत्ता ने साड़ी में दिखाया दम, युवक की सड़क पर कर दी धुनाई; फिर अक्षय कुमार ने संभाला मोर्चा
Lara Dutta: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री लारा दत्ता ने एक बार चौंकाने वाला किस्सा साझा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने एक युवक की जमकर धुनाई की थी. जब अक्षय कुमार ने उन्हें रोका, तब जाकर वह रुकीं. इसके पीछे का कारण जान आप हैरान हो जाएंगे. आखिर किस वजह से भड़कीं एक्ट्रेस? चलिए जानते हैं.
लारा दत्ता
साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनीं अभिनेत्री लारा दत्ता अभिनय के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं.
डेब्यू फिल्म के दौरान हुआ अजीब वाकया
लारा दत्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज से किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म के दौरान ही लारा दत्ता के दिल्ली में अजीब वाकया हुआ था.
साड़ी पहनकर पहुंची थी दिव्या दत्ता
हॉटरफ्लाई से बातचीत में लारा दत्ता ने बताया कि उनकी पहली फिल्म 'अंदाज' के दौरान वह प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के साथ दिल्ली गई थीं. उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में ‘रिदम हाउस’ नाम की एक जगह पर उनके गाने का लॉन्च हुआ था. यह उनके करियर का पहला अनुभव था, इसलिए उन्होंने उस दिन साड़ी पहनी थी.
एक युवक ने काटी चुटकी
आगे बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि उसी दौरान भीड़ में से किसी ने चुपके से हाथ बढ़ाकर उनकी कमर पर चुटकी काटी. जैसे ही उन्हें कुछ गलत महसूस हुआ उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी. और उन्होंने उस हाथ को पकड़ लिया और उस व्यक्ति को भीड़ से बाहर खींच लिया.
एक्ट्रेस ने की जमकर धुनाई
इसके बाद वह आदमी जमीन पर गिर गया और लारा दत्ता ने उस युवक को जमकर पीटा. उस वक्त एक्ट्रेस साड़ी में थी, लेकिन उन्होंने जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
अक्षय कुमार ने संभाला मोर्चा
लारा दत्ता ने बताया कि अक्षय कुमार भी उनके साथ थे. वह यह सब देखकर घबरा गए और उन्होंने अभिनेत्री को जबरदस्ती पीछे खींचा. फिर कहा, 'तुम क्या कर रही हो? तुम एक अभिनेत्री हो, तुम ऐसा नहीं कर सकतीं. इस बात को एक्ट्रेस ने हंसते हुए बताया था.
जीता डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब
लारा दत्ता को अपनी पहली ही फिल्म 'अंदाज' के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.
इन फिल्मों में किया काम
अभिनेत्री ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में की हैं. इस लिस्ट में 'खाकी', 'मस्ती', 'काल', 'फना' आदि फिल्में शामिल हैं.