बेटियों के लिए ‘सेलेब स्टाइल’ नाम, 8 यूनिक बॉलीवुड नाम जिनमें बसती है भारतीय पहचान
8 Baby Girl Names: आजकल माता-पिता ऐसे नामों की तलाश में रहते हैं जो बोलने में छोटे और बेहद ही ट्रेंडी हों, लेकिन उनका सांस्कृतिक महत्व भी बना रहे. अनन्या, कियारा और शनाया जैसे नाम हर किसी को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं जो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कारण दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुए हैं. इतना ही नहीं, यह नाम न केवल सुनने में ग्लोबल लगते हैं, बल्कि इनके अर्थ भी बहुत गहरे हैं. इसके साथ ही भारतीय विरासत से जुड़े ये आधुनिक नाम आपकी बच्ची के व्यक्तित्व में एक नई चमक जोड़ सकते हैं.
अनन्या
अनन्या नाम हर किसी को सबसे ज्यादा पसंद आता है. इस नाम का मतलब है 'अद्वितीय', जो सुनने में बहुत आधुनिक है पर शुद्ध संस्कृत नाम है.
सारा
तो वहीं, सारा नाम बेहद ही छोटा है और साथ ही सुनने में काफी ज्यादा ग्लोबल लगता है, जिसका अर्थ 'राजकुमारी' या 'शुद्ध' होता है.
कियारा
तो वहीं, कियारा नाम सुनने में विदेशी लगता है. लेकिन, इस नाम का भारतीय अर्थ 'काले बालों वाली' या 'रोशनी' दर्शाया गया है.
आलिया
आलिया नाम बोलने में बहुत कोमल है और इसका सीधा मतलब 'उच्च' या 'शानदार' होता है.
तारा
तो वहीं, यह एक क्लासिक देसी नाम है जो आज भी उतना ही मॉडर्न और चमकता हुआ लगता है, जिससे हर कोई सबसे ज्यादा पसंद करता है.
इनाया
दरअसल, यह नाम बहुत ट्रेंडी है और इसका मतलब 'ईश्वर का उपहार' या फिर 'मदद' होता है. इसके साथ ही यह नाम बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है.
शनाया
इसका नाम का अर्थ है 'सुबह की पहली किरण', जो इसे बहुत प्यारा और आधुनिक बनाती है.
न्यासा
और सबसे आखिरी में यह नाम बहुत ही ज्यादा यूनिक है जिसका मतलब 'नई शुरुआत' या 'लक्ष्य' होता है.