Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • देसी स्वाद का वैश्विक डंका, दुनिया की टॉप 100 लिस्ट में शामिल हुई भारत की दो मशहूर मिठाइयाँ

देसी स्वाद का वैश्विक डंका, दुनिया की टॉप 100 लिस्ट में शामिल हुई भारत की दो मशहूर मिठाइयाँ

Famous of desserts of India: भारतीय व्यंजनों की मिठास अब सरहदों को पार कर पूरी दुनिया के दिलों पर राज कर रही है. लेकिन,  हाल ही में जारी की गई ‘दुनिया की सबसे बेहतरीन मिठाइयों’ की सूची में भारत की दो पारंपरिक मिठाइयों ने अपनी जगह बनाई है. 






                
Last Updated: December 18, 2025 | 6:27 PM IST
The Magic of Mysore Pak - Photo Gallery
1/6

मैसूर पाक का जादू

कर्नाटक की शान 'मैसूर पाक' को इस वैश्विक सूची में उच्च स्थान मिला है। बेसन, घी और चीनी के मेल से बनने वाली यह मिठाई अपने पिघलते हुए स्वाद के लिए जानी जाती है.

Kulfi's cool entry - Photo Gallery
2/6

कुल्फी की कूल एंट्री

भीषण गर्मी में भारतीयों की पहली पसंद 'कुल्फी' ने भी दुनिया की शीर्ष मिठाइयों में अपनी जगह पक्की की है। इसके मलाईदार और गाढ़े स्वाद ने विदेशी विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया.

Royal Heritage - Photo Gallery
3/6

शाही विरासत

मैसूर पाक का इतिहास मैसूर पैलेस के शाही रसोईघर से जुड़ा है, जहाँ इसे पहली बार राजा के लिए तैयार किया गया था। आज यह वैश्विक पहचान बन चुका है.

Traditional Cooking Techniques - Photo Gallery
4/6

पारंपरिक कुकिंग तकनीक

कुल्फी को धीमी आंच पर घंटों दूध उबालकर बनाने की पारंपरिक विधि को विश्व स्तर पर सराहा गया है, जो इसे साधारण आइसक्रीम से अलग बनाती है.

Variety of taste - Photo Gallery
5/6

स्वाद की विविधत

सूची में इन मिठाइयों के शामिल होने का श्रेय उनके अनोखे टेक्सचर और केसर, इलायची जैसे शुद्ध भारतीय मसालों के उपयोग को दिया गया है.

Respect for Indian Culture - Photo Gallery
6/6

भारतीय संस्कृति का सम्मान

भारतीय संस्कृति का सम्मान Respect for Indian Culture वैश्विक मंच पर इन मिठाइयों का आना केवल स्वाद की जीत नहीं, बल्कि भारतीय पाक-कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है.

More News